लायंस क्लब ग्वालियर क्लासिक के शपथ ग्रहण समारोह का हुआ समापन

Sep 08 2020

ग्वालियर। लायंस क्लब ग्वालियर क्लासिक के शपथ ग्रहण समारोह का गत दिवस संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए सीमित क्लब के मेंबरों के साथ  होटल सेंट्रल पार्क में दोपहर 1 बजे किया गया।
कार्यक्रम में क्लब के नवीन कार्यकारिणी एवं क्लब के नवीन सदस्य को शपथ अधिकारी एम जे एफ लायन नितिन मांगलिक द्वारा टीम को शपथ लीं।
लायंस क्लब के पी.आर.ओ. लॉयन अमित गोयल  द्वारा बताया गया की इस कार्यक्रम में प्रेसिडेंट पद पर लॉयन प्रवीण गुप्ता, सचिव पद पर लॉयन ललित गांधी, कोषाध्यक्ष पद पर लायन जगदीश अग्रवाल क्लब के सभी कार्यकारिणी  एवं नवीन सदस्यो ने शपथ लीं।
 इस कार्यक्रम में मु य अतिथि  जयपुर से  पधारे डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एमजेएफ लायन आलोक अग्रवाल, शपथ अधिकारी लायन नितिन मांगलिक क्लब के मार्गदर्शक लायन शिव शंकर अग्रवाल, आर सी लायन गुरप्रीत कौर एवं जेड सी लॉयन धर्मेंद्र जैन मु य रूप से उपस्थित हुए।