ओजस्विनी विचार मंच ने मासिक ई - परिचर्चा आयोजित की
Sep 08 2020
ग्वालियर। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020" उपरोक्त विषय पर मंगलवार को ओजस्विनी विचार मंच के अंतर्गत मासिक ई - परिचर्चा आयोजित की गई । इसमें कुल 46 बहनों ने सहभागिता की। प्रमुख वक्ता बहनों श्रीमती सुनीता पाठक, श्रीमती मधुबाला सक्सेना, डॉ तृप्ति त्रिपाठी एवं डॉ. नीति पांडे ने सारगर्भित वक्तव्य के साथ संपूर्ण शिक्षा नीति को सरलतम शब्दों में प्रस्तुत किया। यह पहली शिक्षा नीति है जो पूर्णतया भारतीय चिंतन पर केंद्रित है । इसके गठन के लिए पूरे भारत वर्ष से छोटे छोटे स्तर पर लोगों के विचार मांगे गए तत्पश्चात एक हितकारी एवं गुणवत्तापूर्ण नीति बनाई गई है। अब भारत के नौनिहाल 3 वर्ष की उम्र से ही खेल खेल में शिक्षा प्राप्त करेंगे । कई चरणों में बंटी हुई यह शिक्षा नई पीढ़ी के कौशल विकास में सहायक होगी, साथ ही स्कूल से लेकर कॉलेज तक अपनी रुचि एवं सुविधानुसार प्रत्येक छात्र रोजगार परक शिक्षा प्राप्त कर सकेगा । शिक्षा नीति 2020 की सबसे आकर्षक बात यह है अब पढ़ाई के साथ साथ अन्य कलात्मक रुचि जैसे खेल संगीत नृत्य आदि में प्रवेश लेने पर इन सबके अंक भी अंकसूची में जुड़ेंगे। इससे अन्य विधाओं में भी छात्र पारंगत होंगे और उसके लिए प्रेरित होंगे। बस आवश्यकता इस बात की है कि इसका सफल क्रियान्वयन हो जिसमें हम सब सहभागी बने। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर मंदाकिनी शर्मा प्रस्तावना श्रीमती महिमा तारे एवं आभार डॉ कल्पना शर्मा ने किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









