संजीवनी समाज सेवा संस्था ने पौधारोपण किया

Sep 08 2020

ग्वालियर। संजीवनी समाज सेवा संस्था की ओर से पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस अवसर पर मु य अतिथि के रुप में रेणु बेदी एवं विशिष्ट अतिथि नरेश कुमार गुप्ता एवं पर्यावरण मित्र समूह ग्वालियर के मु य संयोजक हरीश जेसवानी एवं सह संयोजक आर एस गुप्ता उपस्थित रहे।
मु य अतिथि ने बताया की हर व्यक्ति को अपने घर में पौधारोपण करना चाहिए एवं पर्यावरण के प्रति अपना कर्तव्य पूरा करना चाहिए विशिष्ट अतिथि नरेश कुमार गुप्ता ने बताया कि पौधारोपण स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है एवं घर की जलवायु वातावरण को शुद्ध करता है।
 संस्था की अध्यक्ष अंजू जैन, सचिव चित्रा जैन, कमलेश अरोरा,  मेघा अग्रवाल, एकता गर्ग, रश्मि भसीन, शशी जैन एवं कार्यक्रम संयोजिका ममता गुप्ता उपस्थित रहे।