कोरोना वर्ष में सुरक्षित रहकर करें सेवा कार्य -आलोक अग्रवाल
Sep 08 2020
ग्वालियर। लायंस क्लब ग्वालियर के 60 वे शपथ ग्रहण समारोह में मु य अतिथि के रुप में बोलते हुए लॉयन डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लॉयन आलोक अग्रवाल ने कहा कि सेवा कार्यों के लिए यह वर्ष महत्वपूर्ण है सुरक्षित रहकर लायंस क्लब के उद्देश्यों मानव सेवा के कार्यों को करें जरूरतमंदों को भोजन, राशन, डायलिसिस मशीन अन्य मेडिकल उपकरण, मेडिकल स्वास्थ्य जांच सुविधाएं उपलब्ध कराएं
लायंस क्लब ग्वालियर के शपथ ग्रहण समारोह में वर्चुअल उपस्थित होकर शपथ अधिकारी लॉयन अविनाश शर्मा द्वारा युवा अध्यक्ष लॉयन अंकित माहेश्वरी, मानसेवी सचिव रामकरण पारीक, सह सचिव मनीष गोयल, डायरेक्टर दीपेंद्र दुबे, प्रशांत जैन, डॉक्टर मोहन लाल माहोर, राघवेंद्र अवस्थी पब्लिक रिलेशन ऑफिसर राजीव वैश्य को होटल क्लार्क इन में एवं कोषाध्यक्ष चंद्र मोहन सिंघी, उपाध्यक्ष अनुपम तिवारी, समीर अग्रवाल, जगदीश मित्तल, राकेश अग्रवाल के साथ अन्य कार्यकारिणी सदस्यों को वर्चुअल शपथ दिलाई।
इस अवसर पर पास्ट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर मु य वक्ता लॉयन अशोक ठाकुर ने कहां की लायंस क्लब ग्वालियर की पूरे डिस्ट्रिक्ट में एक अपनी अलग पहचान है वरिष्ठ एवं अनुभवी सदस्यों का लाभ आपको मिलता है आप लोग खुलकर समाज के प्रति सेवा के कार्य कीजिए। विशिष्ट अतिथि के रूप में रीजन चेयरपर्सन लॉयन गुरप्रीत कौर जॉन चेयर पर्सन लॉयन माथुर उपस्थित रहे। लायंस क्लब के डायरेक्टर प्र यात ज्योतिषी लॉयन अशोक भटनागर के आकस्मिक निधन पर 2 मिनट मौन रख श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम का संचालन पूर्व अध्यक्ष नीरज गर्ग एवं उपाध्यक्ष अनुपम तिवारी द्वारा किया गया। प्रोग्राम कन्वेयर सुमेर सिंह राठौर, प्रोजेक्ट चेयरमैन दीपेंद्र दुबे के प्रयास सराहनीय रहे। अंत में सचिव लॉयन रामकरण पारीक ने सभी का आभार व्यक्त किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









