गुलाब अध्यक्ष गिरीश उपाध्यक्ष प्रदीप सचिव व नरेंद्र कोषाध्यक्ष बने

Sep 08 2020

ग्वालियर। भारत विकास परिषद शाखा समर्पण की कार्यकारिणी की मीटिंग राष्ट्रगान प्रभारी गिरीश अग्रवाल के निवास पर संरक्षक अरविंद दूदावत की अध्यक्षता में हुई । इस मीटिंग में संस्थापक व प्रान्तीय संगठन मंत्री संजय धवन व संस्थापक अनूप अग्रवाल  गिरीश अग्रवाल गुलाब प्रजापति प्रदीप लक्षणे डॉ राकेश खरे महेश अग्रवाल महेद धीमान आदि उपस्थित रहे। इस मीटिंग में अगले कार्यकाल के लिए कार्यकारणी का गठन किया गया। सर्वस मति से गुलाब सिंह प्रजापति को अध्यक्ष , गिरीश अग्रवाल को उपाध्यक्ष एवम रास्ट्र गान प्रभारी, प्रदीप लक्षणे को सचिव व मीडिया प्रभारी व नरेंद्र शिवहरे को कोसाध्यक्ष बनाया गया। नयी कार्यकारणी के अन्य सदस्यों में अनिल भारद्वाज उपाध्यक्ष सेवा, सहसचिव महेश धीमान, महेश अग्रवाल व महेंद्र गुप्ता एवम सहकोशाध्यक्ष डॉ राकेश खरे को बनाया है। ग्रीटिंग कॉर्डिनेटर बसंत खोदेला एवम महिला सहभागिता में श्रीमती वि मी सचदेवा को संयोजिका व मधु धीमान को सहसंयोजिका नियुक्त किया गया है। सभी का आभार गिरीश अग्रवाल के द्वारा किया गया संचालन संजय धवन के द्वारा किया गया । अरविंद दूदावत अनूप अग्रवाल, संजय धवन ने नयी कार्यकारणी को बहुत बहुत बधाई दी है व आशा की है कि नवीन कार्यकारणी शाखा समर्पण को और ऊंचाई तक ले जाएगी।  उक्त जानकारी नवीन सचिव व मीडिया प्रभारी प्रदीप लक्षण के द्वारा दी गयी है।