तीन हजार का इनामी दबोचा

Sep 08 2020

ग्वालियर। क्राइम ब्रांच की टीम ने मुखबिर की सूचना पर तीन हजार रुपए के इनामी आरोपी को मुरैना से दबोचा है। पकड़े गए इनामी को हिरासत में लेकर क्राइम ब्रांच ने पूछताछ शुरू कर दी है। डीएसपी क्राइम रत्नेश सिंह तोमर ने बताया कि सूचना मिली थी कि तीन हजार रुपए का इनामी धोखाधड़ी का आरोपी अरविन्द राठौर अपने घर पर आया है और इसका पता चलते ही एएसआई राजकुमार राजावत, प्रधान आरक्षक राजीव सोलंकी, आरक्षक अंगद, प्रमोद, रूपेश, रणवीर को आरोपी को पकडऩे के लिए भेजा। जिस समय टीम उसे पकडऩे पहुंची वह अपने घर के दरवाजे पर बैठा था और क्राइम ब्रांच की टीम को देखकर पड़ोसी के घर जा छिपा, जिसे क्राइम ब्रांच की टीम ने घेराबंदी कर पकड़ा। पड़ताल में पता चला है कि आरोपी पिछले छह माह से फरार रह कर पुलिस को छका रहा था। अब क्राइम ब्रांच की टीम पूछताछ कर पता लगा रही है कि उसकी फरारी काटने में किस-किसने मदद की है।