तीन शातिर लुटेरों को लूटे गये माल सहित किया गिर तार

Sep 08 2020

ग्वालियर।  वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन मे कार्य करते हुए मंगलवार को डीएसपी क्राइम  रत्नेश सिंह तोमर को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि थाना क पू के  एमपीडीपीके एक्ट के प्रकरण मे फरार शातिर लुटेरे आकाश बाल्मिक लूट के माल को बेचने की फिराक में बहादुरा स्वीटस के पास देखा गया है। उक्त सूचना पर से डीएसपी क्राइम द्वारा क्राइम ब्रांच एवं थाना क पू की संयुक्त टीम गठित कर उक्त सूचना की तस्दीक कर तत्काल कार्यवाही करने के लिये भेजा। थाना क्राइम ब्रांच और थाना क पू टीम ने तत्काल कार्यवाही करते हुए मुखबिर के बताये स्थान बहादुरा स्वीट्स के पास नया बाजार की घेराबंदी कर एक संदिग्ध व्यक्ति को धर दबोचा। पकड़े गये व्यक्ति से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम आकाश बाल्मिक पुत्र गोपाल बाल्मिक निवासी न्यू रचना नगर, मालू मार्बल के पीछे, थाना गोले का मंदिर, जिला ग्वालियर बताया। गिर तार लुटेरे की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक सोने की अंगूठी व 20 हजार रूपये जप्त किया गया। उक्त लुटेरे से लूट की वारदात के संबंध मे स ती से पूछताछ करने उसने बताया कि उसने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर सामुदायिक भवन के पास, चना कोटार में गोपाल कष्ण कौशिक के यहां लूट की वारदात को अंजाम दिया था। गिर तार लुटेरे की निशादेही पर उसके एक साथी संजय खटीक पुत्र किशोरीलाल खटीक निवासी सुरैयापुरा, नारायण डेयरी के पास, थाना मुरार जिला ग्वालियर को 06 नं चौराहा, मुरार से एक 315 बोर देशी कट्टा मय 2 जिंदा राउण्ड, 01 चॉदी का ब्रेसलेट और आकाश द्वारा बेचने हेतु दिया गया आइटल क पनी का मोबाइल सहित तथा प्रताप सिंह कुशवाह पुत्र लालसिंह कुशवाह निवासी गोलपहाडिय़ा जिला ग्वालियर को गोलपहाडिय़ा तिराहे के पास से घटना मे प्रयुक्त की गई बजाज मोटर सायकल क्रंमाक एमपी07.एमवी.7059 के साथ गिर तार किया गया। गिर तार तीनों लुटेरों से उनके चौथे साथी व घटना के संबंध मे पूछताछ की जा रही है। उक्त लुटेरों से जिले में हुई अन्य लूट की वारदातों का खुलासा होने की संभावना है।