केटर्स हलवाई क्रॉकरी व्यवसाई संघ ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा

Sep 07 2020

 ग्वालियर। केटर्स हलवाई क्रॉकरी व्यवसाई संघ ग्रेटर ग्वालियर के आव्हान पर अपनी मांगों को लेकर हलवाई महाराज बाड़े से एकत्र होकर रैली के रूप में कलेक्टर पहुंच कर प्रदर्शन करते हुए कलेक्टर को ज्ञापन सौंप कर कहा है कि सामाजिक आयोजनों में कम से कम 500 व्यक्तियों के शामिल होने की अनुमति प्रदान करें जिससे हमारा व्यवसाय चल निकले। हम किसी की शादी नहीं होने देंगे के नारे लगा रहे थे। शादी समारोह में हलवाई वर्ग शादी समारोह में केटर्स का काम करते हैं। इस तरह आयोजन नहीं होने से हम लोग तक बेरोजगार हो गये हैं। केटर्स के यहां काम करने वाले मजदूर भूखे मरने की कगार पर हैं।
केटर्स में लगभग 1 लाख लोगों को रोजगार मिलता है। अगर हमारी मांग नहीं मानी तो केटर्स सड़कों पर प्रदर्शन के लिये बाध्य होंगे। रैली में केटर्स हलवाई क्रॉकरी व्यवसाई संघ ग्रेटर के अध्यक्ष राजेन्द्र गुप्ता, सचिव प्रदीप जैन, कोषध्यक्ष अविनाश खंडलेवाल, रामरतन गर्ग, विमल जैन, अर्जुन भदौरिया, नरेन्द्र शाक्य, राजू गोयल, राहुल गुप्ता, सचिन कुकरेजा, बृजेश गुप्ता, पंकज बृजवासी, राकेश शर्मा, प्रकाश अग्रवाल, उदयसिंह चौहान, कन्हैयालाल काकवानी, मनोहर खत्री, नरेश जैन, गोपाल जैन, अभिषेक शर्मा, राजकुमार गर्ग, बब्लू उमरैया, नरेश उपाध्याय, राजू श्रीवास्तव, सतीश टून्डेलकर, संतोष जौहरी, सोनू जयसवाल, कमल राठौर और आशीष गुप्ता आदि ने प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा।