छात्रावास से छात्र गायब, अपहरण का मामला दर्ज
Sep 07 2020
ग्वालियर। छात्रावास में रह रहे दो नाबालिग छात्र लापता हो गए। घटना माधौगंज थाना छात्र के पागनबीसी स्कूल स्थित छात्रावास की है। छात्रों के लापता होने का पता चलते ही वार्डन सहित अन्य स्टॉफ ने उनकी तलाश की, लेकिन उनका पता नहीं चला। छात्रों का पता नहीं चलने पर वार्डन थाने पहुंचा और मामले की शिकायत की। पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर छात्रों की तलाश शुरू कर दी है।
माधौगंज थाना प्रभारी सुधीर सिंह कुशवाह ने बताया कि थाना क्षेत्र स्थित पागनबीसी स्कूल में निराश्रित छात्र रहते हंै। यहां से 13 वर्षीय राहुल (बदला हुआ नाम) व 12 वर्षीय रामू (बदला हुआ नाम) करीब ढाई बजे अचानक वे छात्रावास से गायब हो गए। छात्रों के गायब होने का पता चलते ही वार्डन योगेश कुमार पुत्र राकेश कुमार सहित सभी कर्मचारी उनकी तलाश में जुटे, लेकिन उनका कहीं भी पता नहीं चला। छात्रों के ना मिलने पर वे थाने पहुंचे और पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने वार्डन की शिकायत पर अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है। यह पहला मौका नहीं है, कि छात्र यहां से गायब हुए हैं। पिछले साल भी दो छात्र यहां से गायब हुए थे और उनके अपहरण का मामला दर्ज हुआ था।
छात्रों के अपहरण का मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने छात्रावास से आने जाने वाले रास्ते के साथ ही शहर के चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों से छात्रों की तलाश शुरू कर दी है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









