छात्रा ने जहर खाकर दी जान

Sep 07 2020

ग्वालियर। अज्ञात कारणों के चलते एक सोलह वर्षीय छात्रा ने जहर गटक लिया। घटना उटीला थाना क्षेत्र के द्वारकागंज गांव की है। छात्रा की हालत बिगड़ी तो परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पर डॉक्टरों ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 
उटीला थाना क्षेत्र के द्वारकागंज गांव निवासी सोलह वर्षीय रेखा बघेल पुत्री अशोक सिंह बघेल ने जहर गटक लिया। जहर का जब असर हुआ तो उसकी हालत बिगडऩे लगी। हालत बिगड़ते देखकर परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। छात्रा की मौत का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पीएम हाउस भेज कर मर्ग कायम कर लिया है।