भाजपा नेता सतीश सिकरवार की कांग्रेस पार्टी ज्वाइन करने की अटकलें हुईं तेज
Sep 07 2020
ग्वालियर। भाजपा नेता सतीश सिकरवार की कांग्रेस पार्टी ज्वाइन करने की अटकलें तेज हो गई है। पिछले दो दिन से बाजार में चर्चा भी जोरों पर कि अब भाजपा नेता सतीश सिकरवार जल्द ही कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कर सकते है। लेकिन मीडिया द्वारा पूछे गए सवाल पर फिलहाल सतीश सिकरवार गोलमाल जवाब देकर बचते नजर आए है। कांग्रेस ज्वाइन करने की खबर भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। अगर ऐसा वास्तव में है तो कांग्रेस उपचुनावों के पहले बडी सेंध लगाने जा रही है।
भाजपा की पृष्ठभूमि वाले तीन बार के पार्षद डॉ सतीश सिकरवार के बारे में सोशल मीडिया पर चर्चा है कि वे कल यानि 8 सितंबर को अपने सैकडों समर्थकों के साथ पूर्व मु यमंत्री कमलनाथ के सामने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करेगें। अगर ऐसा है तो माना जा रहा है कि वह पूर्व विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी मुन्नालाल गोयल के खिलाफ चुनाव लडेगे । सतीश सिकरवार पहले भी मुन्नालाल खिलाफ के खिलाफ विधानसभा का चुनाव लड चुके है। पहले वह करीब 20 हजार वोटो से मुन्नालाल गोयल से चुनाव हार गए थे उनसे इस मसले पर बात की तो उन्होने कहा, कि मेरे बारे में चर्चाए तो पिछल्ले तीन माह से चल रही है। चर्चाएं तो चलती रहती हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









