मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने नाश्ते की दुकान से दोने उठाये

Sep 07 2020

ग्वालियर। मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर सोमवार को बहोडापुर क्षेत्र  से गुजर रहे थे, तभी उन्हें बहोडापुर चौराहे पर नाश्ते वाले की दुकान के आगे सड़क पर झूठे दोने दिखाई पड़े। मंत्री श्री तोमर ने अपनी गाड़ी रुकवाई ओर खुद ही सड़क से दोने उठाकर ड्रम में डाले। ये देखकर दुकानदार सकपका गया और उसने गलती मानी। तब श्री तोमर ने नाश्ते की दुकान चलाने वाले दुकानदार को समझाइश दी कि रोड पर गंदगी ना करें।