अनलॉक चार में पूरे बाजार खुले, दुकानों पर पहुंचे ग्राहक
Sep 07 2020
ग्वालियर। शहर के प्रमुख बाजार कोरोना संक्रमण के खौफ से निकल कर आगे बढऩे लगे हैं। सभी प्रमुख बाजारों में पूरी दुकानें खुल रही हैं और ग्राहक भी दुकानों पर पहुंच रहे हैं। बाजारों में एक बड़ा परिवर्तन देखने को आया, पहले जहां असल ग्राहक के साथ तोल-मोल करने वाले पहुंचते थे, पर अब असल ग्राहक ही दुकानों पर पहुंच रहे हैं और तोल-मोल वाले गायब हैं। दुकानदारों को उ मीद है कि नवरात्रि तक बाजार पहले जैसे हालात में आ जाएंगे और खूब ग्राहक पहुंचेंगे और खरीदारी करेंगे। व्यापारियों ने भी अभी से ही माल को मंगाना शुरु कर दिया है जिससे ग्राहकों को नई वैरायटियां उपलब्ध करा सकें।
महाराज बाडा स्थित नजरबाग मार्केट और सुभाष मार्केट सबसे ज्यादा भीड़ वाले बाजार हंै और यहां पर महिलाएं खरीदारी करने के लिए सबसे ज्यादा आती हैं। लॉकडाउन के बाद महिलाओं की सं या काफी कम थी, लेकिन लॉकडाउन चार के बाद यहां पर फुटपाथ सज गए हैं और महिलाएं काफी सं या में पहुंचने लगी हैं। इसका असर यहां की दुकानों पर भी दिख रहा है, दुकानदार आवाज लगाकर ग्राहकों को बुलाने लगे हैं और महिलाएं भी यहां पर खरीदारी कर रही हैं।
सराफा बाजार में लॉकडाउन के बाद से ही दुकानें सुनी पड़ी थीं और लॉकडाउन चार के बाद अब यहां पर ग्राहक पहुंचने लगे हैं। चूंकि पितृ पक्ष में खरीदारी की प्रथा नहीं है, लेकिन अब यहां पर ग्राहक टोकन देकर अपनी बुकिंग करा रहे हैं। शाम को सराफा बाजार के कॉर्नर पर चाट बाजार लगता है, वहां पर अभी सं या कम है, लेकिन धीरे-धीरे यह सं या लगातार बढ़ती जा रही है।
हजीरा बाजार में शहरी और ग्रामीण दोनों ही वर्ग के ग्राहक आते हैं। लॉकडाउन के बाद हजीरा से चार शहर का नाका तक पूरा बाजार बंद करने पर सड़कों से ठेले गायब हो गए थे। अब यहां पर बाजारों में ग्राहक आने के बाद ठेले वाले भी सड़कों पर आ गए हैं और लोग इन ठेलों पर खरीदारी कर रहे हैं। वहीं बाजार में भी दुकानों पर पहले की तुलना में काफी ग्राहक पहुंचने लगे हैं।
नई सड़क पर खाने के होटल और रेस्टोरेंट ज्यादा हैं और कोरोना संक्रमण से पहले यहां पर लोग होटलों पर खाना खाने व रेस्टोरेंट में नाश्ता करने जाते थे, लेकिन लॉकडाउन के बाद यहां पर भी ग्राहकों की सं या कम हो गई थी, लेकिन लॉकडाउन चार के बाद यहां पर स्थित होटल, रेस्टोरेंट में साफ सफाई के बाद स्टॉफ द्वारा ग्लब्स व सेनेटाइजर का प्रयोग देखकर बड़ी सं या में ग्राहक पहुंचने लगे हैं, वहीं इस सड़क पर स्थित कपड़ा मार्केट में दुकानदार पुराना स्टॉक खत्म करना चाहते हैं और इसे देखते हुए उन्होंने दुकानों के आगे स्टॉल लगा दिए हैं और पुराना स्टॉक खत्म करने के लिए 50 से 60 प्रतिशत छूट दे दी है।
मुरार में नहीं है कोरोना का खौफ
मुरार इलाका मूलत: ग्रामीण क्षेत्र से जुड़ा हुआ है और ग्रामीण क्षेत्र में कोराना संक्रमित की सं या ना के बराबर है, इसलिए कोरोना का खौफ नहीं है। यहां के बाजारों में अन्य बाजारों की अपेक्षा ज्यादा ग्राहक पहुंच रहे हैं और बाजार गुलजार है। यहां पर जरूरत का हर सामान मिलता है, इससे यहां पर सभी वर्ग के लोग खरीदारी करने पहुंच रहे हैं। यहां पर खरीदारी करने वालों में ज्यादातर बगैर मास्क के खरीदारी कर रहे हैं और दुकानदार भी सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं कर रहे हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









