सांसद का घेराव कर कहा- कब मिलेगी जमीन, लोहा व्यापारियों ने प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन
Sep 07 2020
ग्वालियर। चिरवाई स्थित नई लोहामंडी के लिए 4 करोड़ रुपए भी जमा करा दिए हैं इसके बाद भी सरकार जमीन देने में कतरा रही है। जब पैसा पूरा जमा करा दिया है और कैबिनेट में भी दो बार प्रस्ताव पास हो चुका है तो फिर सरकार अपने वादे से क्यों मुकर रही है। व्यापारियों के साथ विश्वासघात करना आने वाले समय में कष्टकारी हो सकता है। यह बात सोमवार की सुबह सांसद विवेक नारायण शेजवलकर को ज्ञापन देते हुए लोहा कारोबारियों ने कही।
लोहिया बाजार कारोबारी पिछले 15 वर्षों से नवीन लोहा मंडी के लिए संघर्ष कर रहे हंै और चुनाव के दौरान उन्हें भरोसा दिलाया जाता है कि जल्द से जल्द जगह का आवंटन कर दिया जाएगा, लेकिन चुनाव निकलते ही सभी भूल जाते हैं। उप विधानसभा चुनाव से पहले लोहिया बाजार कारोबारियों ने एक बार फिर से जगह के लिए आंदोलन शुरू कर दिया है, इसके चलते सोमवार की सुबह नई सड़क स्थित सांसद विवेक नारायण शेजवलकर के निवास पर पहुंचकर ज्ञापन देते हुए मांग की कि जल्द से जल्द जगह का आवंटन कराया जाए। लोहा कारोबारियों ने पूर्व मंत्री माया सिंह को भी ज्ञापन देते हुए अपनी समस्याओं से अवगत कराया, जिस पर उन्होंने भरोसा दिलाया कि चुनाव से पहले उनकी इस समस्या का समाधान करने की कोशिश की जाएगी। प्रदर्शन करने वालों में निर्मल जैन, संजय कट्ठल, संजय जैन, अनिल गुप्ता, ओमप्रकाश अग्रवाल, गोविंद मंगल, कपिल गोयल, वैभव सिंघल, विनोद लहारिया, पंकज जैन, श्याम सरावगी, राजेश गुप्ता, महेंद्र बांदिल, धर्मवीर भिलवार शामिल थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









