करहिया में दबंगों का आतंक, लड़की के सरे बाजार में कपड़े फाड़े, मारपीट की
Sep 07 2020
ग्वालियर। जिले के करहिया थाना क्षेत्र में एक जिला बदर अपराधी की ऐसी दहशत है कि पुलिस भी उसके और उसके परिवार के उत्पातों पर चुप रहना ही बेहतर समझती है। सोमवार सुबह परिवार ने उस लड़की को बहन समेत बाजार में घेर कर मारा-पीटा और सरेबाजार कपड़े फाड़ दिया, जो दबंगों के परिवार के एक लड़के के रेप का शिकार हुई थी, और राजीनामे को तैयार नहीं हो रही थी। बेटियों को बचाने आए पिता को भी लहूलुहान कर दिया। स्थानीय थाने ने घंटों बाद भी शिकायत नहीं सुनी तो दर्द से कराहते पिता-पुत्री एसपी के पास पहुंच गए।
दरसल ग्वालियर के करहिया में चौधरी परिवार के एक लड़के ने गांव के एक गरीब परिवार की लड़की से रेप किया, पीडि़ता की शिकायत पर बमुश्किल दर्ज हुई, कार्रवाई की रस्म अदायगी हुई और आरोपी आजाद हो गया। इसके बाद से वह पीडि़ता और परिवार पर आए दिन कंप्रोमाइज के लिए दवाब बनाने लगा। सोमवार सुबह पीडि़ता सब्जी लेने अपनी बहन के साथ गई तो रेपिस्ट ने मां व पिता के साथ लड़कियों को घेर लिया, और कंप्रोमाइज नही करने की अपराध में मारपीट कर पीडि़ता के सरेबाजार कपड़े फाड़ दिए। सूचना मिलने पर पीडि़ता के पिता भी बेटियों को बचाने वहां पहुंचे तो उन्हें भी लहूलुहान कर दिया गया। पीडि़त परिवार पुलिस थाने गया तो घंटों बाद भी सुनवाई नहीं हुई। पीड़ा से कराहते पिता-पुत्री किसी तरह ग्वालियर एसपी के पास पहुंचे। परिवार की पीड़ा सुन अमित सांघी ने करहिया थाने के प्रभारी महावीर सिंह को तलब किया तब पीडि़त परिवार की शिकायत दर्ज की जा सकी। पीडि़ता तो रेप और उसके बाद लगातार टॉर्चर से दहशत में है। बड़ी बहन ने बताया कि कई बार शिकायत हो चुकी है, लेकिन स्थानीय पुलिस कर्मी कार्रवाई की रस्म अदायगी भर करते हैं। परिवार का एक मुखिया बल्ली चौधरी जिला बदर बदमाश है, दूसरा भाई राकेश भी इलाके का दादा है। दोनों की पूरे गांव में दहशत है, लिहाजा परिवार मनमानी करता रहता है। पीडि़ता की बड़ी बहन ने निराशा जताते हुए कहा कि पुलिस ने अगर वाजि़ब कार्रवाई नहीं की तो किसी दिन दबंग परिवार पीडि़ता को मार भी सकता है। उसने निराशा जताते हुए भी कहा कि आत्म-स मान से समझौता नहीं करेंगे, दबंग मारेंगे तो मर जाएंगे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









