भारतीय अटल सेना ने किया सेवानिवृत्त शिक्षकों का स मान
Sep 07 2020
ग्वालियर। शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय अटल सेना ग्वालियर द्वारा जिला स्तरीय सेवानिवृत्त उन पांच शिक्षकों का स मान किया जिन्होंने सेवाकाल में विद्यार्थियों को अनुशासन, सदाचरण,आत्मअनुशान एवं राष्ट्र प्रेम का पाठ पढ़ाया तथा शिक्षक के रूप में सौंपा गए दायित्व का निर्वाह करके शिक्षा के क्षेत्र में अनुकरणीय योगदान देकर उत्कृष्ट कार्य किया । सर्वप्रथम सभी अतिथियों ने शिक्षा जगत के गुरु राधाकृष्ण सर्व पल्लव के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए सभी अतिथियों का पुष्पा से स्वागत किया। स मान की कड़ी में क्रमश: श्रीराम गुप्ता शासकीय प्राथमिक विद्यालय बाला बाई का बाजार , गजेंद्र सिंह तोमर शासकीय प्राथमिक विद्यालय बनारपुर, लखपति सिंह त्यागी पूर्व प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जनकगंज, श्रीमती सुनीता अग्रवाल शासकीय प्राथमिक विद्यालय काशी नरेश की गली जेपी वर्मा व्या याता टकसाल शासकीय उत्तर माध्यमिक विद्यालय का शॉल श्रीफल तथा प्रशस्ति पत्र देकर स मान किया गया
भारतीय अटल सेना के प्रदेश संगठन महामंत्री राम उपाध्याय ने कहा शिक्षक विद्यार्थियों के नीचे पत्थर के समान कार्य करते हैं प्रत्येक शिक्षक को अपने विद्यार्थी जीवन काल में स्मरण, दृष्टि, शब्द, तथा स्पर्श ये चार बातो का याल रखना चाहिए वहीं एक उत्कृष्ट योग्य शिक्षक की पहचान है
आज के कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अतिथि के रुप में एके झा सहायक संचालक जेडी ऑफिस एके दीक्षित एडीपी सी जिला शिक्षा अधिकारी ऑफिस श्री चौहान प्राचार्य शिक्षा महाविद्यालय डीआरपी लाइन भारतीय सेना के प्रदेश संगठन महामंत्री राम उपाध्याय, प्रदेश तरुण महेश्वरी, प्रदेश मंत्री प्रदीप जाजू, प्रदेश सचिव एवं कार्यक्रम प्रभारी प्रदीप सिंह डोगरा के अलावा जिला अध्यक्ष शशांक अग्रवाल सचिव सत्यम गर्ग, लालित, अक्षत लड्डा, सागर कुशवाह, सत्यवीर कुशवाह, भारत गर्ग, मदन मोहन गुप्ता एवं अटल युवा मोर्चा की टीम एवं अटल सेना दुर्गा वाहिनी सोनल पाल रेखा बंसल ज्योति पाल सपना पाल आदि की टीम का सहयोग रहा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









