युवकों ने वाहनों के कांच तोड़े , सीसीटीवी में दर्ज हुई वारदात

Sep 07 2020

ग्वालियर। सीपी कॉलोनी स्थित पोस्ट ऑफिस के पास दो युवकों ने सड़क पर खड़ी कई कारों में तोडफ़ोड़ की और भाग गए। यह पूरी घटना सीसीटीवी में रिकार्ड हो गई है। सोमवार सुबह मुरार थाने में पीडि़त कार चालकों ने शिकायती आवेदन दिया है। इधर पुलिस को कॉलोनी के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज में एक्टिवा से आए दो युवक कारों में तोडफ़ोड़ करते दिखाई दे रहे हैं। मुरार थाने से मिली जानकारी के अनुसार रात को दो सिरफिरे युवक ने सीपी कॉलोनी के आदित्य नगर में एक डस्टर,एक कार और एक मारुति वैगन आर में जमकर तोडफ़ोड़ की और भाग गए। सुबह के समय जब कार मालिकों ने अपने वाहनों की हालत देखी तो पाया कि आगे पीछे के मिरर फूटे हैं। एक घर के बाहर लगे सीसीटीवी फु टेज में सिरफिरों की करतूत सामने आई। पीडि़त रीना चौहान निवासी सीपी कॉलोनी, संचिता चौहान आदित्य नगर और भिंड निवासी राममुज सिंह ने मुरार थाने में सोमवार की सुबह शिकायत दर्ज कराई है।