दो पक्ष आपस में भिड़े, महिलाओं समेत अन्य घायल

Sep 07 2020

ग्वालियर। माधवगंज थाना क्षेत्र में दो पक्ष आपस में भिड़ गए। सुबह के समय हुए इस विवाद में जमकर डंडे और धारदार हथियार चले। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराकर मामला दर्ज कराया है।
जानकारी अनुसार डबू मियां की दरगाह के पास दो भाईयों का परिवार रहता है। इनसे एक भाई के मकान के कुछ हिस्से का निर्माण हो रहा है। इसको लेकर कई दिनों से तनातनी चल रही थीं। सोमवार को फिर झगड़ा शुरू हुआ तो जंगी पुत्र मोहमद शफीक और परिवार के लोगों ने शायरा, छोटू की मारपीट करना शुरू कर दी। डंडे और धारदार हथियार का प्रयोग हुआ। विवाद में रुबीना, सलीम और सकीना के भी चोटें आई हैं। थाना प्रभारी श्री कुशवाह ने बताया कि मकान की सीढ़ी बनने का विवाद है हमने एफआईआर कर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।