गर्मी से शहरवासियों को नहीं मिल रही राहत

Sep 07 2020

ग्वालियर। मौसम के करवट बदलते ही रविवार की तरह गर्मी की  तपन और उमस से लोग सोमवार की सुबह से बेचैन रहे। शहर के आसमान पर दिनभर बादल छाए रहे, लेकिन बरसे नहीं। हालांकि अभी एक बार फिर तेज बारिश होने की उ मीद है लेकिन उसके बाद भी गर्मी से राहत मिल जाएगी इसकी संभावना कम है। अब 10 सितंबर के बाद ही बारिश को लेकर कुछ कहा जा सकता है क्योंकि मौसम विभाग के अनुसार जिले में कम दबाव का क्षेत्र बनने पर ही बारिश होगी और परिस्थितियां तभी निर्मित हो सकती हैं।
शहर में जून के बाद पहली बार अगस्त माह में अच्छी बारिश हुई। जुलाई के महीने में बारिश का आंकड़ा तेजी से नहीं बढ़ा। रविवार को भी शहर में तपन बनी रही और दिन का तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक रहा। शहर का अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस सामान्य से एक डिग्री अधिक दर्ज किया गया। सुबह आद्र्रता 80 प्रतिशत और शाम को 69 प्रतिशत दर्ज की गई। शहर में राजस्थान की ओर से आने वाली उत्तर-पश्चिमी हवा का असर रहा जिसकी औसत रप्तार चार किलोमीटर प्रतिघंटे रही।