पांच हजार रूपये के फरारी ईनामी स्थाई वारंटी को पुलिस ने किया गिर तार

Sep 04 2020

ग्वालियर। उप पुलिस अधीक्षक अपराध रत्नेश तोमर के मार्गदर्शन में की जा रही कार्यवाही के दौरान  राजकुमार राजावत को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि थाना माधौगंज जिला ग्वालियर के फरार ईनामी स्थाई वारंटी गौरव पुत्र प्रेमदत्त शर्मा को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शाखा सिटी सेंटर के पास घूमते देखा गया है।  द्वारा उक्त सूचना से तत्काल प्रभारी क्राइम ब्रांच विनोद शर्मा को अवगत कराते हुऐ प्रभारी क्राईम ब्रांच के नेतृत्व में थाना बल की टीम बनाकर मुखबिर के बताये स्थान की घेराबंदी कर उक्त फरारी ईनामी स्थाई वारंटी को धरदबोचा। क्राईम ब्रांच की टीम द्वारा पूछताछ करने पर बदमाश ने अपना नाम गौरव पुत्र प्रेमदत्त शर्मा उर्फ देवदत्त निवासी ग्राम बिलौआ हालरू सात भाई की गोठ, थाना माधौगंज, जिला ग्वालियर बताया। उक्त बदमाश की गिर तारी पर पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा 5 हजार रूपये का ईनाम घोषित किया गया था। उक्त बदमाश थाना माधौगंज के प्रकरण मे वांछित होने के कारण थाना माधौगंज पुलिस के सुपुर्द किया गया।
सराहनीय भूमिका - उक्त बदमाश को गिर तार करने मे प्रभारी क्राईम ब्रांच विनोद शर्मा, राजकुमार राजावत, राजीव सोलंकी,  सतीश परिहार, अंगद यादव, प्रमोद शर्मा, रनवीर यादव, रूपेश शर्मा, प्रदीप यादव एवं सुमित भदौरिया की सराहनीय भूमिका रही है।