कांग्रेस जनता के बीच अपना विश्वास खो चुकी है- सिंधिया

Sep 04 2020

ग्वालियर। भाजपा के राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि कांग्रेस जनता के बीच अपना विश्वास खो चुकी है। कांग्रेस को भाजपा की चिंता छोड़ कर अपनी चिंता करना चाहिए। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने यह बात ग्वालियर दौरे के दौरान भाजपा के संभागीय मु यालय मुखर्जी भवन पहुंचने पर वहां पर पत्रकारों से चर्चा में कही।
पत्रकारों से चर्चा में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि कांग्रेस के पास आज कोई मुद्दा नहीं है और वह ऐसे मुद्दों को उठा रही है जिनसे जनता का कोई वास्ता नहीं है। पत्रकारों द्वारा यह पूछे जाने पर कि कांग्रेस का कहना है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा 25 सीटों पर उपचुनाव हार रही है। इस पर अपनी प्रतिक्रिया में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि अब कांग्रेस की बातों से ऐसा लगता है कि वह राजनीतिक दल नहीं रहा और वह ज्योतिष पार्टी हो गई है।
कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ की हड्डी होता है-  सिंधिया
भाजपा के संभागीय मु यालय पर पहुंचने के बाद पत्रकारों से चर्चा में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि भाजपा के संभागीय मु यालय पर आकर मुझे अच्छा लग रहा है और मैं अपने आप को सौभाग्यशाली मानता हूं कि पूरे संभाग की पार्टी गतिविधियों का यहां से संचालन होता है। साथ ही विकास और प्रगति के कार्य से यह मु यालय जुड़ा है। श्री सिंधिया ने कहा कि किसी भी संगठन का कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ की हड्डी होता है और भाजपा में हर कार्यकर्ता मजबूती से कार्य करता है। आने वाले विधानसभा उपचुनाव में हम चुनाव को गंभीरता से लेकर जनता के बीच जाएंगे और जनता के बीच खाली हाथ नहीं जाएंगे बल्कि प्रदेश के मु यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जो विकास योजनाएं संचालित है उन्हें लेकर जाएंगे। पिछले कुछ दिनों में लगातार प्रदेश के विभिन्न हिस्सों के लिए अलग-अलग योजनाएं मंजूर हुई है जिनसे प्रदेश विकास के पथ पर आगे बढ़ेगा। इस दौरान श्री सिंधिया के साथ भाजपा के जिला अध्यक्ष कमल मखीजानी, मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर, भाजपा नेता वेद प्रकाश शर्मा सहित कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।