सिंधिया ने कहा हम विकास के लिये काम करते हैं, कमलनाथ का भी स्वागत करेंगे
Sep 03 2020
ग्वालियर। राज्यसभा सांसद बनने के बाद पिछले माह भाजपा के महासदस्यता अभियान में हजारों की भीड़ के साथ पहली बार ग्वालियर आने वाले ज्योतिरादित्य सिंधिया अल्प प्रवास पर गुरुवार को ग्वालियर आये। उन्होंने कुछ धार्मिक रस्मों में भाग लिया। इससे पहले जय विलास पैलेस में अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की। सिंधिया के ग्वालियर में आने की सूचना पर पूरे संभाग से उनके समर्थक उनसे मिलने पहुंचे। आने वाले उपचुनाव को लेकर भी समर्थकों ने और टिकिट के दावेदारों ने सिंधिया से मुलाकात की।
इस अवसर पर भाजपा के राज्यसभा सांसद श्री सिंधिया ने कहा कि ग्वालियर में पिछली बार आने पर कांग्रेस नेताओं ने मेरा विरोध किया था। लेकिन ग्वालियर की अतिथि सत्कार की पर परा को निभाते हुए हम उनके नेता पूर्व मु यमंत्री कमलनाथ का ग्वालियर में आने पर अतिथि सत्कार करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि हम विकास की राजनीति करते हैं। हमारे परिवार ने 300 साल से ग्वालियर का विकास किया है। यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने इस बात की निंदा की पिछली बार उनके ग्वालियर आने पर कांग्रेस नेता उनके विरोध में सड़कों पर उत्पात मचा रहे थे और उनको निपटाने की धमकी भी दे रहे थे। हम विकास की राजनीति करते हैं। निपटाने और धमकाने की राजनीति कांग्रेस करती है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









