स्मार्ट सिटी पर कब्जा जमा रहे हैं निगम के अधिकारी
Sep 03 2020
ग्वालियर। नगर निगम के अधिकारी भले ही अपने काम ठीक से नही कर पा रहे हो मगर अपने मतलब के काम मे उनकी विशेष रुचि होती है। शहर की जनता कचरे गंदगी और अनेक रोजमर्रा की दिक्कतों से जूझ रही है मगर इस ओर ध्यान देने की बजाय निगम के अधिकारी है कि अपने लाभ के काम मे रुचि ले रहे हैं।
ताजा मामला स्मार्ट सिटी में निगम के अधिकारियों की घुसपैठ का है निगम के एक अपर आयुक्त जो निगमायुक्त के करीबी है और वो उनके खास सलाहकार हैं उनके साथ लेखधिकारी और एक इंजीनियर जो हमेशा चर्चा में रहते हैं । इन सभी ने स्मार्ट सिटी में घुसपैठ शुरू कर दी है इसके लिए स्मार्ट सिटी के कामों की जांच को बहाना बनाया जा रहा है।
पिछले समय मे स्मार्ट सिटी में हुए कामों की जांच के बहाने निगमायुक्त के खास अधिकारियों की यह टुकड़ी अब धीरे धीरे स्मार्ट सिटी के रोजमर्रा के कामों पर कब्जा करने में जुट गई है। वर्तमान में एक जांच दल के नाम पर यह अधिकारी आगे बढ़ रहे हैं और निगम मु यालय में स्थित अपने कार्यालय से ज्यादा स्मार्ट सिटी के आलीशान कार्यालय में समय बिता रहे हैं। धीरे-धीरे यह बदलाव यह दर्शाता है कि इस स्मार्ट सिटी का हाल भी कहीं नगर निगम की तरह ही न हो जाये। निगम के अधिकारी अपने मुखिया के निर्देश पर यह भी संभावना तलाश रहे हैं कि किस तरह स्मार्ट सिटी के भारी भरकम बजट के कार्यों को अपनी पकड़ में लिया जाये। स्मार्ट सिटी के सीईओ के बदलने के बाद हालात अब बदलने लगे हैं जब तक महीप तेजस्वी पर प्रभार था तब तक इस तरह के हालात नहीं थे। वे अकेले ही सभी काम संभालते थे। मगर अब सीईओ बदलने के बाद निगम के अधिकारियों का हस्तक्षेप धीरे-धीरे बढऩे लगा है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









