यातायात पुलिस ने शहर के तलघरों का किया निरीक्षण
Sep 03 2020
ग्वालियर। पुलिस अधीक्षक अमित सांघी के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक यातायात पंकज पांडेय के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस ग्वालियर द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित शॉपिंग कॉमप्लेक्स शोरूम की बेसमेंट पार्किंग को चेक किया।
दरअसल आज प्रशासनिक अधिकारियों ने तल घरों में पार्किंग के बजाय निजी उपयोग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की थी। जिसको लेकर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार डीएसपी यातायात आर.एन. त्रिपाठी, नरेश बाबू अन्नोटिया एवं विक्रम कनपुरिया द्वारा यातायात पुलिस के सहयोग से सर्राफा रोड एवं सिटी सेंटर क्षेत्र मेे स्थित विभिन्न शॉपिंग कॉमप्लेक्स और शोरूम की बेसमेंट पार्किंग को चेक किया और सभी पार्किंग संचालकों को वाहन पार्किंग स्थल पर ही पार्क करने की समझाईश दी एवं वाहनों को पार्किंग मे व्यवस्थित लगवाया जाए। इसके अतिरिक्त उनको हिदायत दी गई कि वे पार्किंग में पार्किंग के अतिरिक्त अन्य किसी भी प्रकार का व्यावसायिक कार्य आदि ना करें। पार्किंग मे रात्रि के समय पर्याप्त लाईट का इन्तज़ाम भी किए जाएं। चैकिंग के दौरान पाया गया कि लड्डू वाला कॉ प्लेक्स में तलघर में पार्किंग नहीं हो रही थी। लड्डू ही बन रहे, लेकिन कोठारी कॉ प्लेक्स के तलघर में पार्किंग हो रही है, लाइट लगाने के लिए नगर निगम के कर्मचारियों को मौके पर हिदायत दी गई। भविष्य में पार्किंग संबंधी नियमों का पालन नहीं करने पर संबंधित संचालकों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









