पर्यूषण पर्व के उपरांत क्षमावाणी पर्व पर अभिषेक एवं क्षमावाणी मनाई गई

Sep 03 2020

  ग्वालियर। श्री दिगंबर जैन त्रिशलागिरी अतिशय समिति एवं विरागोदय भोजनशाला समिति के संयुक्ता तत्वाधान गुरूवार को पर्यूषण महापर्व के उपरांत क्षमावाणी कार्यक्रम किया गया। जिसमें सोशल डिस्टेसिंग के साथ भगवान जिनेंद्र का अभिषेक एवं क्षमावाणी कार्यक्रम आयोजित किया गया।
  पर्यूषण पर्व की उपरांत बाद क्षमावाणी महापर्व पर दिगंबर जैन त्रिशलागिरी जैन मंदिर में समाजजनों ने चॉदी के कलशों से भगवान महावीर स्वामी का अभिषेक किया गया। भगवान महावीर स्वामी की शांतिधार के साथ अर्घ्य समर्पित कर महा आरती की गई। भगवान जिनेद्र से समाजजनो ने क्षमायाचना की गई। मंदिर समिति के अध्यक्ष नेमीचंद्र जैन, वीरेंद्र जैन, अशोक जैन रविंद्र जैन, दिनेश जैन, अरविंद मोदी, दीपक जैन, जितेंद्र जैन, शैलेंद्र जैन, रामकुमार जैन, अमित जैन, राकेश जैन, प्रवक्ता सचिन जैन आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम मे महिलाओ, पुरूष और बच्चो से प्रश्न मंच पूछकर उन्हें पुरूस्कार वितरण किए।
    जैन समाज के प्रवक्ता सचिन जैन ने बताया कि कोरोन महामारी का ध्यान रखते हुए सोशल डिस्टेसिंन और माक्स पहनकार सभी ने क्षमायाचना कर बैरभाव छोडकर मिलजुलकर रहने का संदेश दिया। क्षमावाणी मे सभी लोगो ने एकदूसरे ने हाथ जोड़कर क्षमा याचना की। वही सॉस बहू ने एकदूजे गाले लगकर, बेटे ने पिता के चरणो को छूकार एवं छोटे ने बडो के पैर छूकार सालभर जान-अनजाने में की गई गलतियों की क्षमायाचना मॉगी। जैन समाज के लोगो ने अपने अपने घरो से सोशाल मीडिया और फोन के माध्यम से अपने रिश्तेदारो से क्षमायाचना की।
क्षमावाणी पर्व पर 85 जैन मंदिरो में अभिषेक किए गए 
 जैन समाज के प्रवक्ता सचिन जैन ने बताया कि  पर्यूषण पर्व के उपरांत क्षमावाणी महापर्व पर ग्वालियर समाज के दिगंबर जैन मदिरों में सरकार की गाइडलाइन के चलते 85 जैन मदिरो के पुजारियो और समिति के लोगो ने भगवान जिनेद्र देव का कलशों से अभिषेक एवं शांतिधार व पूजन कर अर्घ्य समर्पित किए गए। लोगो को दर्शनो के लिए थर्मल स्क्रीनिंग, माक्स, एवं फिटकारी पानी से हाथ धोकर कर प्रवेश दिया गया।