सरकार द्वारा जेईई, नीट की परीक्षा कराए जाना स्वागत योग्य कदम - सत्येन्द्र शर्मा

Sep 03 2020

ग्वालियर। समस्या आपकी संघर्ष हमारा कार्यक्रम के संयोजक सत्येन्द्र शर्मा ने ग्वालियर चितौरा हाइवे पर स्थित जेईई मेंस के परीक्षा केंद्र आईओएन डिजिटल जोन चितौरा रोड़ पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वहाँ पर प्रत्येक छात्र को मास्क वितरण एवं हाथों को सेनेटाइज किया जा रहा था। सरकार के द्वारा छात्रों के लिए बसों की भी व्यवस्था की गई है। कोरोना संक्रमण से बचने के लिए पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम किये गए है इसके लिए व्यवस्थाओं में लगे सभी लोगो को धन्यवाद देता हूँ एवं देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित सभी का आभार व्यक्त करता हूं कि बच्चो का एक वर्ष बचा लिया बच्चे बहुत परेशान थे और अपने भविष्य को लेकर चिंतित थे।
सत्येन्द्र शर्मा ने कहा कि जेईई मेंस में मेरा बेटा अभिषेक शर्मा भी पार्टिसिपेट कर रहा है इसलिए बच्चो और परिवारजन की बहुत बड़ी समस्या थी जिसे में बहुत नजदीकी से समझ सकता हूं। परीक्षाएं प्रार भ कर राहत मिली है। 
सत्येन्द्र शर्मा ने कहा सरकार के द्वारा जेईई मेंस, एडवांस एवं नीट की परीक्षा किये जाने का निर्णय छात्रों के हित मे है इससे बच्चो का एक वर्ष बच जाएगा और आगे नए सत्र के लिए कॉलेजों के चयन कर नए शुरुआत होगी, जेईई मेंस की रेंक के आधार पर आईआईटी कॉलेज के अलावा अन्य कॉलेजों में दाखिले प्रार भ हो जाएंगे एवं जेईई एडवांस की परीक्षा होने के बाद आईआई टी कॉलेज में दाखिले प्रार भ हो जाएंगे।
इंजीनियरिंग विषय के छात्रों के लिए जेईई मेंस और जेईई एडवांस की परीक्षाएं होती है और मेडिकल विषय के छात्रों के लिए नीट की परीक्षाएं होती है। बच्चों के लिए यह वर्ष अति महत्वपूर्ण होता है क्योंकि स्कूल की पढ़ाई के बाद अब कॉलेज में दाखिले प्राप्त कर अपना अध्ययन की शुरुआत करेंगे। बच्चो में परीक्षा केंद्र पर पेपर देने का उत्साह बना हुआ है और नए शिक्षा सत्र में प्रवेश कर अपनी शिक्षा लगातार जारी रख सकेंगे।
सत्येन्द्र शर्मा ने कहा कि बच्चो की परीक्षाएं लेट होने से बच्चे बहुत परेशान हो रहे थे और लगातार रिवीजन करना उनकी मजबूरी बन गई थी यह एग्जाम स पन्न होने से बच्चे अपने नए सत्र के लिए तैयारी कर सकेंगे।