5 हजार रूपये का ईनामी पुलिस ने पकड़ा
Sep 03 2020
ग्वालियर। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के पालन में तथा नगर पुलिस अधीक्षक ग्वालियर नागेन्द्र सिंह सिकरवार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बहोड़ापुर के नेतृत्व मे थाना पुलिस बल की एक टीम बनाकर पुराने फरार आरोपियों की पतारसी हेतु लगायी गयी थी। थाना प्रभारी बहोडापुर निरी. प्रशांत यादव को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुयी कि थाना बहोडापुर के फरार आरोपी शनि उर्फ अश्विनी पुत्र धर्मवीर राजपूत सागरताल रोड़ पर गंभीर घटना को अंजाम करने की फिराक मे खड़ा है। उक्त सूचना पर से तत्काल कार्यवाही करते हुये थाना प्रभारी बहोडापुर ने मय थाना बल के मुखबिर के बताये स्थान पर जाकर दबिश दी। दबिस में गिर तार आरोपी से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम शनि उर्फ अश्विनी पुत्र धर्मवीर राजपूत निवासी मुरैना गांव जिला मुरैना बताया। उक्त आरोपी की गिर तारी पर पुलिस अघीक्षक ग्वालियर द्वारा 05 हजार रू का ईनाम घोषित किया गया था।
सराहनीय भूमिका - उक्त ईनामी फरारी बदमाश को गिर तार करने में थाना प्रभारी बहोडापुर निरीण् प्रशांत यादव, सुदीप परमार, विजय प्रताप सिंह सेंगर, धर्मेन्द्र तोमर, कमल वर्मा, प्रवीण शर्मा, जसविंदर सिंह की सराहनीय भूमिका रही।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









