मुरारी लाल दुबे मप्र कंाग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष नियुक्त: डॉ. देवेन्द्र शर्मा

Sep 02 2020

ग्वालियर। शहर जिला कंाग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र शर्मा ने आज बताया कि मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश के पूर्व मु यमंत्री कमलनाथ द्वारा प्रदेश के पूर्व मु यमंत्री दिग्विजय सिंह  की अनुशंसा पर ग्वालियर चंबल संभाग के कांग्रेस के वरिष्ठ नेता  मुरारी लाल दुबे एडवोकेट को मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया है।
मुरारी लाल दुबे एडवोकेट पूर्व में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रबंध समिति सदस्य एवं अखिल भारतीय कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के सदस्य सहित विभिन्न पदों पर कार्य कर चुके हैं श्री दुबे मुरैना जिले की चौरा विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में भी चुनाव लड़ चुके हैं। श्री मुरारी लाल दुबे छात्र जीवन से ही सामंतवाद के प्रबल विरोधी रहे हैं उन्होंने प्रदेश के पूर्व मु यमंत्री स्वर्गीय पंडित श्यामाचरण शुक्ला एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित विद्याचरण शुक्ल के नेतृत्व में हमेशा सिंधिया राजपरिवार का एवं सामंतवाद के विरुद्ध झंडा उठाकर राजनीति की उन्होंने कभी सिद्धांतों से समझौता नहीं किया।
 वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मुरारी लाल दुबे एडवोकेट को प्रदेश कॉग्रेस  का उपाध्यक्ष बनाए जाने पर ग्वालियर जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉक्टर देवेंद्र शर्मा ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्षअशोक सिंह, मुरैना जिला कांग्रेस अध्यक्ष  राकेश मावई भिंड जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री राम बघेल कार्यवाहक गण अध्यक्ष महाराज सिंह पटेल, मोहन महेश्वरी, अमर सिंह माहौर इब्रहिम पठान, वीर सिंह तोमर ने कांग्रेस हाईकमान एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कमलनाथ एवं प्रदेश के पूर्व मु यमंत्री  दिग्विजय सिंह का आभार व्यक्त किया है।