सीवर ट्रीटमेंट प्लांट एवं पार्क सौंदर्यीकरण का कार्य 7 दिवस में करें पूर्ण -निगमायुक्त
Sep 02 2020
ग्वालियर। लाल टिपारा मुरार क्षेत्र में अमृत योजना के तहत चल रहे सीवर ट्रीटमेंट प्लांट एवं पार्क सौंदर्यीकरण का कार्य सात दिवस में पूर्ण कर प्रारंभ कराएं। उक्त आशय के निर्देश नगर निगम आयुक्त संदीप माकिन ने लाल टिपारा सीवर ट्रीटमेंट प्लांट एवं पार्क का निरीक्षण करते हुए दिए। निरीक्षण के दौरान अधीक्षण यंत्री एवं अमृत योजना के प्रभारी आर एल एस मौर्य अधीक्षण यंत्री प्रदीप चतुर्वेदी, सहायक यंत्री जागेश श्रीवास्तव, नोडल अधिकारी केशव सिंह चौहान सहित अमृत योजना के ठेकेदार एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि मुरार स्थित लाल टिपारा क्षेत्र में स्थित सीवर ट्रीटमेंट प्लांट की क्षमता 50 एमएलडी से 65 एमएलडी करने का कार्य 65 करोड़ रुपए की लागत से अमृत योजना के तहत किया जा रहा है। क्षमता बढ़ाने के लिए चल रहा कार्य लगभग पूर्णता की ओर है तथा अमृत योजना के तहत ही उसी के पास दो करोड़ रुपए की लागत से पार्क विकसित किया जा रहा है जिसका कार्य भी पूर्णता की ओर है। दोनों कार्यों का निरीक्षण करते हुए निगमायुक्त श्री माकिन ने निर्देश दिए कि उक्त कार्य का ट्रायल आदि पूर्ण कर सात दिवस में सीवर ट्रीटमेंट प्लांट प्रारंभ कराएं तथा पार्क का सौंदर्यीकरण का कार्य भी शीघ्र पूर्ण करें।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









