लायंस क्लब का भोजन वितरण कार्यक्रम स पन्न

Sep 01 2020

ग्वालियर। लायंस क्लब ग्वालियर क्लासिक द्वारा अपने सिग्नेचर प्रोजेक्ट भोजन वितरण कार्यक्रम जो कि प्रतिमाह के अंतिम दिन करने का निर्णय बोर्ड मीटिंग में लिया गया था। उसे पूरा करते हुए अगस्त माह का दूसरा भोजन वितरण कार्यक्रम लायंस क्लब ग्वालियर क्लासिक द्वारा जेएएच हॉस्पिटल में संपन्न कराया गया। जिसमें क्लब के द्वारा एक हज़ार से अधिक मरीज़ों एवं उनके परिजनो को भोजन कराया गया। 
लायंस क्लब के पी.आर.ओ. लॉयन अमित गोयल द्वारा बताया गया की इस तरह के कार्यक्रम लायंस क्लब ग्वालियर क्लासिक द्वारा आगामी माह में भी किये जाएँगे। ताकी संकट की इस घड़ी में लायंस क्लब ग्वालियर क्लासिक द्वारा समाज को कुछ कुछ सहयोग प्रदान किया जा सकें। इस सिग्नेचर प्रोजेक्ट भोजन वितरण कार्यक्रम में क्लब के जेड सी लॉयन धर्मेंद्र जैन, प्रेसिडेंट लॉयन प्रवीण गुप्ता, सचिव लॉयन ललित गांधी, कोषाध्यक्ष लॉयन जगदीश अग्रवाल, वाइस प्रेसिडेंट लॉयन अरविंद शिवहरे एवं क्लब की सक्रिय सदस्य लॉयन अर्चना शर्मा मु य रूप से उपस्थित रहे।
इस सिग्नेचर प्रोजेक्ट भोजन वितरण कार्यक्रम के कार्यक्रम संयोजक एवं सहयोगी लॉयन शिप्रा गोयल, लॉयन रश्मि शर्मा एवं लॉयन सीमा जैन ने संपूर्ण कार्यक्रम को विधिवत संपन्न कराया।