रामदूत हनुमान के दर्शन करने के लिए मंदिरों मेंं उमड़ी भीड़
Sep 01 2020
ग्वालियर। रामदूत हनुमान के दर्शन करने के लिए मंगलवार सुबह से ही मंदिरों में भीड़ लगी हुई है और मंदिर जय श्री राम की गूंज से गुंजायमान हो रहे हैं। आज बुढ़वा मंगल पर भक्त मंदिरों में पहुंच कर परिवार की खुशहाली की कामनामांगने के साथ-साथ कोरोना संक्रमण से निजात के लिए भी प्रार्थना कर रहे हैं। बुढ़वा मंगल पर शहर के प्रसिद्ध हनुमान मंदिरों में सुबह विधि-विधान के साथ अभिषेक किया गया और इसके बाद विशेष शृंगार ब्राह्मणों द्वारा किया गया। मंगलवार सुबह से ही शहर के खेड़ापति हनुमान मंदिर, गरगज हनुमान मंदिर, टंकी वाले हनुमान मंदिर, मंशापूर्ण हनुमान मंदिर, रोकडिय़ा सरकार, बालाजी धाम, गेंदा घर वाले हनुमानजी सहित सभी हनुमानजी मंदिरों में भक्त पहुंचकर प्रार्थना कर रहे हैं और हनुमान चालीसा का पाठ भी किया जा रहा है। कोरोना संक्रमण को देखते हुए शारीरिक दूरी बनाए रखने के लिए प्रबंधन भक्तों से आग्रह कर रहा है।
श्रीजी की विदाई के साथ गणशोत्सव स पन्न
मंगलवार को गणेश महोत्सव के अंतिम दिन सुबह से ही भगवान लंबोदर की विदाई का सिलसिला शुरू हो गया। हर वर्ष भले ही धूमधाम के साथ श्रीजी की विदाई की जाती है लेकिन कोरोना के चलते इस वर्ष पण्डालों में श्रीजी की स्थापना नहीं हुई है। मंदिरों में भी छोटे स्वरूप में श्रीजी की स्थापना की गई थी जिनकी विदाई मंगलवार सुबह से ही हो रही है। अनंत चतुर्दशी पर भौर होते ही कई लोग गाजे-बाजे के साथ श्रीजी को विदा करने के लिए जलाशय पर पहुंच रहे हैं तो कई लोग प्रशासन द्वारा चलित वाहनों में श्रीजी का विसर्जन कर रहे हैं। अचलेश्वर महादेव न्यास द्वारा राम दरबार में श्रीजी की स्थापना की गई थी जिनकी विदाई आज विधि- विधान के साथ की गई। श्रीजी का विसर्जन करने के साथ-साथ भक्त पूजन सामग्री को भी जल तर्पण कर रहे हैं और कोरोना संक्रमण जैसी महामारी से निजात के लिए कामना की जा रही है।
हाथों में बंध रही अनंत-अनंती
आज अनंत चतुर्दशी पर सुबह से ही अनंत मंदिरों में भक्त पहुंचकर मनोकामना मांग रहे हैं तो वहीं शारीरिक दूरी का ध्यान भी रखा जा रहा है। रामकुई के पास स्थित अनंत मंदिर में सुबह भगवान अनंत देव का विधि-विधान के साथ अभिषेक किया गया इसके बाद महाआरती हुई तो वहीं घरों में आज अनंत-अनंती बांधे जा रहे हैं जिसके लिए बाजारों में बिक्री हो रही है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









