मानसून के तेवर हुए ठंडे

Sep 01 2020

ग्वालियर। इस बार मानसून के तेवर बेहद ठंडे हैं। यदि जून से अगस्त तक की बरसात का आंकड़ा देखें तो मात्र 467.3 मिलीमीटर बरसात हुई है। अब मानसून में महज 29 दिन का समय शेष है ऐसे में बरसात का औसत आंकड़ा 790 तक पानी पहुंच सकेगा यह संभव नहीं लगता वह भी तब, जबकि फिलहाल एक सप्ताह तक तो शहर में कोई सिस्टम सक्रिय होने वाला नहीं है एक चक्रवात अरब सागर में बना है, लेकिन यह भी ज्यादा असरदार साबित होगा इसकी बेहद कम उ मीद मौसम के जानकार जता रहे हैं। शहर में बरसात का प्रतिशत शून्य रहा है, वहीं गत साल की अपेक्षा इस बार हर माह कम पानी गिरा है, यही कारण है कि शहर अब तक औसत आंकड़े से काफी पिछड़ा है।
आज सुबह से ही बेहद चटक धूप खिलने से गर्मी प्रभावी रही, वहीं उमस भी पीछा करती रही। जिससे लोगों में बेचैनी है। घर के भीतर भले ही कूलर और पंखों की हवा में शीतलता समाई हो, लेकिन बाहर के हालात परेशान करने वाले हैं। सुबह न्यूनतम पारा 24.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से 0.7 डिग्री सेल्सियस कम रहा। आद्र्रता 79 प्रतिशत रही। वहीं साढ़े पांच बजे पारा 24.8, साढ़े आठ बजे 27.8 व साढ़े 11 बजे 31.6 डिग्री सेल्सियस रहा। भले ही तापमान में कुछ कमी रही, लेकिन आद्र्रता घटने से नमी की मात्रा घट गई, इसका कारण 10 किलोमीटर प्रतिघंटा की र तार से चल रही हवा है, जिसने बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी का रुख मोड़ दिया और नमी को अंचल में प्रवेश नहीं करने दे रहीं, इसका विपरीत प्रभाव शेष बरसात पर भी पड़ेगा।