सात तस्करों को अवैध 15 पिस्टल व मैग्जीन के साथ किया गिर तार

Sep 01 2020

ग्वालियर। पुलिस अधीक्षक ग्वालियर को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि कुछ तस्कर बड़ी मात्रा में हथियारों और अवैध मादक पदार्थ की खेप ग्वालियर में खपाने की फिराक में शिवपुरी, पनिहार रोड़ पर आने वाले है। पुलिस अधीक्षक द्वारा उप पुलिस अधीक्षकए अपराध रत्नेश सिंह तोमर को क्राईम ब्रांच की टीम गठित कर उक्त सूचना की तस्दीक हेतु लगाये जाने के लिये निर्देशित किया। उप पुलिस अधीक्षक अपराध द्वारा दिये गये निर्देशों के पालन में क्राईम ब्रांच की दो टीमें गठित की गई। उक्त टीमों द्वारा मुखबिर के बताये स्थान शिवपुरी.पनिहार रोड़ए पुराने क्रेशर के पास नया गांव हाईवे पर चैकिंग प्रारंभ की गई। पुलिस चैकिंग के दौरान क्राईम टीम को एक सफेद रंग की एक्सयूवी.500 कार क्रमांक एमपी07.सीजी.8206 आती दिखी। कार चालक द्वारा पुलिस चैकिंग को देखकर गाड़ी घुमाकर वापस भागने की कोशिश की। जिसे क्राइम ब्रांच की टीमों द्वारा घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पकड़ी गई कार में सवार सात लोगों को गिर तार कर पूछताछ करने पर उन्होने अपने नाम विक्रम राणा, राहुल राजावत, बंटी लोधी, पुष्पेन्द्र उर्फ  पुस्सू भदौरिया, अमन सिंह, करन राणा उर्फ कुन्नू एवं शरद झा बताये। गिर तार तस्करों की तलाशी लेने पर विक्रम राणा और राहुल राजावत के कब्जे से 100.100 ग्राम ब्राउन शुगर, कुल 200 ग्रामद्ध कीमती 20 लाख की एवं 01.01 पिस्टल मय मैग्जीन तथा बंटी लोधी, पुष्पेन्द्र भदौरिया, अमन सिंह, करन राणा व शरद झा के कब्जे से भी 01.01 पिस्टल मय मैग्जीन के जप्त की गई। कार की तलाशी लेने पर विक्रम राणा के पास मिल काले रंग के बेग से 08 पिस्टल मय मैग्जीन तथा13 खाली मैग्जीन एवं 05 जिंदा राउण्ड भी जप्त किये गये। उक्त तस्करों से पिस्टल व ब्राउन शुगर के संबंध में पूछताछ करने पर उन्होने बताया कि वह पिस्टलें धार व झाबुआ जिले से लाकर ग्वालियर के आसपास के क्षेत्रों मे 20.25 हजार रूपये में बिक्री करते थे। क्राईम ब्रांच ग्वालियर द्वारा उक्त सभी तस्करों के विरूद्ध थाना क्राइम ब्रांच में एनडीपीएस एवं र्आ स एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध किया जाकर इनके गिरोह व सप्लायर के संबंध में उनसे स ती से पूछताछ की जा रही है। पकड़े गये तस्करों पर हत्या, हत्या का प्रयास, लूट, अवैध हथियार तथा मादक पदार्थो की तस्करी के दर्जनों प्रकरण विभिन्न थानों मे दर्ज है।