21 हजार लीटर ओपी ले जाते दो आरोपी पकड़े
Aug 31 2020
भितरवार। अंचल मे माफियाओं द्वारा बनाकर बेची जा रही कच्ची शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन द्वारा स त कार्रवाई की जा रही है। वहीं हाथभट्टी कच्ची शराब के कारोबार में लिप्त लोगों को पकडऩे के लिए पुलिस अधीक्षक अमित सांघी के नेतृत्व में थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में आए दिन ताबड़तोड़ कार्रवई कर शराब जब्त की जा रही है और शराब माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं। पुलिस और प्रशासन की स ती के बाद भी कच्ची शराब का कारोबार रूक नहीं पा रहा है। करहिया थाना प्रभारी महावीर सिंह ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए तस्करी कर 47 जरीकेन में ले जा रही 2115 लीटर हाथभट्टी कच्ची शराब और पिकअप लोडिंग वाहन को जब्त किया। बताया जाता है कि पकड़ी गई कच्ची शराब की कीमत 5 लाख रुपये है। वहीं 2 लाख रुपये की कीमत का लोडिंग वाहन है जिससे राजसात कराया जाएगा। करहिया थाना प्रभारी महावीर सिंह ने बताया कि लगभग 1 बजे मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि ग्राम जखा की ओर से लोडिंग वाहन क्रमांक यूपी 75-के-9927 में भारी मात्रा में कच्ची शराब की तस्करी की जा रही है। मुखबिर की सूचना पर एएसआई राजेन्द्र शर्मा को पुलिस टीम के साथ मौके पर रवाना किया गया। पुलिस ने लोडिंग वाहन को ग्राम दुबहा के पास नहर की पुलिया के पास से लोडिंग वाहन को पकड़ा और भारी मात्रा में कच्ची शराब बरामद की। लोडिंग वाहन में विनोद जाटव पुत्र पोहपाराम जाटव 32 साल निवासी दुबहा तथा उसके भतीजे राहुल जाटव पुत्र कमल सिंह जाटव 19 साल निवासी दुबहा को गिर तार किया और उनके खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। हालांकि थाना प्रभारी का कहना है कि जब्त की हाथभट्टी कच्ची शराब है या फिर ओपी इसकी पुष्टि के लिए सैंपल आबकारी विभाग में भिजवाया गया है। पकड़े गए दोनों लोगों से पूछताछ की जा गई है कि किन-किन लोगों ने उनसे संपर्क किया है और वह हाथभट्टी शराब कहां ले जा रहे थे। उक्त कार्रवाई में एएसआई राजेन्द्र शर्मा, आरक्षक ब्रजभान, आरक्षक सतेन्द्र जाट और आरक्षक रामगोपाल का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
बड़े स्तर पर चल रह हाथभट्टी शराब का कारोबार
पुलिस और प्रशासन की स ती के बाद भी कंजरों के डेरों में बड़ी मात्रा में हाथभट्टी शराब का कारोबार किया जा रहा है। अंचल के चक मियांपुर, भितरवार, मोहनगढ़ तिराहा, मेहगांव, दुबहा, दुबही, बसई, बामरोल आदि जगहों पर शराब बनाने का कारोबार किया जाता है। हालांकि पुलिस ने द्वारा इन जगहों पर सूचना मिलने पर समय-समय पर दबिश दी जाती है और कच्ची शराब और लाहन नष्ट कराया जाता है। परंतु यह लोग कुछ दिन बाद फिर से अपना कारोबार शुरू कर देते हैं। बताया जाता है कि अब कंजरों के साथ-साथ अन्य लोग भी हाथभट्टी शराब बनाने का काम करने लगे हैं, क्योंकि अंचल में हाथभट्टी शराब की डिमांड ज्यादा है।
इनका कहना है-
मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी जखा गांव की ओर से हाथभट्टी शराब की तस्करी की जा रही है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम को भेेजा गया और लोडिंग वाहन को पकड़कर 47 जरीकेन हाथभट्टी शराब जब्त किया। लोडिंग वाहन मिले दो लोगो के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
महावीर सिंह, थाना प्रभारी करहिया
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









