पुलिस ने 10 घंटे के अंदर किया अंधेकत्ल का पर्दाफाश

Aug 31 2020

ग्वालियर। पुलिस अधीक्षक ग्वालियर अमित सांघी को जरिए मुखबिर सूचना मिली कि विगत रात्रि ग्राम बडैरा फुटकर मे हुए अंधेकत्ल में संलिप्त आरोपी हाईवे पुल बडा गांव के पास भागने की फिराक मे खड़े है। अति. पुलिस अधीक्षक ग्वालियर ग्रामीण रायसिंह नरवरिया एवं एसडीओपी बेहट  केएम गोस्वामी के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी उटीला रघुवीर मीणा के नेतृत्व मे एक टीम गठित कर तत्काल मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंचे। तभी हाइवे पुल के नीचे दो संदिग्ध लड़को ने पुलिस पार्टी को देखकर भागने का प्रयास किया। जिन्हे पुलिस पार्टी द्वारा घेरकर पकड़ लिया गया।पकड़े गये संदिग्ध लड़को ने पूछताछ में अपने नाम भोला उर्फ भोलाराम कुशवाह एवं भूरा कुशवाह बताया। पुलिस द्वारा हत्याकांड के संबंध में स ती से पूछताछ करने पर दोनो आरोपियों द्वारा पुरानी रंजिश के चलते अपने तीन अन्य दोस्तों गोविंदा पुत्र सेवाराम बरैठा निण्गनपत पुरा एसंजय पुत्र किशोरीलाल बरैठा निवासी गनपत पुरा एवं आनंद पुत्र अशोक कुशवाह निवासी गनपत पुरा थाना हस्तिनापुर के साथ मिलकर रघुवर कुशवाह पुत्र आशाराम कुशवाह की हत्या करना स्वीकार किया। गिर तार शुदा दोनों आरोपी भोला उर्फ  भोलाराम कुशवाह एवं भूरा कुशवाह से घटना मे प्रयुक्त लाठी डंडों को जप्त कर लिया गया है। हत्याकांड के अन्य आरोपियों गोविंदा बरैठा, संजय बरैठा एवं आनंद कुशवाह की पुलिस द्वारा तलाश की जा रही है।
सराहनीय भूमिका -अंधेकत्ल का पर्दाफाश करने मे थाना प्रभारी उटीला रघुवीर सिह मीणा, रामकुमार पाठक, रामनाथ, हरिसिंह सोवरन सिंह, राघवेन्द्र,  मानवेन्द्र जितेन्द्र, नरेन्द्र शर्मा, संजीव यादव, राजेश महेन्द्र जयवीर  रविएमआर स्वाती सिकरवार एमआर प्रीतिए सैनिक संजयकी सराहनीय भूमिका रही है।