तीन और कोरोना मरीजों ने तोड़ा दम
Aug 31 2020
ग्वालियर। अगस्त के अंतिम सप्ताह में जिस तेजी से कोरोना संक्रमित मरीजों की सं या सामने आ रही है वहीं कोरोना संक्रमण से हो रही मौत का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ रहा है। कोरोना संक्रमण की भयावह का आलम यह है कि रात से सुबह तक उपचार के लिए जेएएच के मल्टी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती तीन मरीजों ने दम तोड़ दिया। जबकि बीते चौबीस घंटों के दौरान आधा दर्जन कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत होने से मौत का आंकड़ा 77 के पार पहुंच गया है।
अंचल के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल जेएएच के डैडिकेटेड कोविड अस्पताल मल्टी सुपर स्पेशलिटी में मुरैना निवासी रतनादेवी पत्नी सुधीर अग्रवालको पॉजीटिव आने व हालत गंभीर होने के चलते आइसोलेशन वार्ड से मल्टी सुपर स्पेशलिटी में शि ट कराने के तीन घंटे बाद ही उपचार के दौरान मौत हो गई।
वहीं घासमण्डी उपनगर ग्वालियर निवासी सुरेन्द्र खत्री पुत्र उत्तमचन्द्र खत्री उम्र 61 साल को भी उपचार के लिए रविवार को ही भर्ती कराया था उनकी भी रात में मौत हो गई। कोरोना से मौत का सिलसिला यहीं नहीं रुका सोमवार को मुरैना निवासी ललिता अग्रवाल पत्नी राजेन्द्र अग्रवाल उम्र 55 साल उपचार के दौरान मौत हो गई। तीनों मृतकों के परिजनों को मौत की सूचना अस्पताल प्रबंधन द्वारा दे दी गई है। इन तीनों ही मृतकों का अंतिम संस्कार कोविड-19 गाइडलाइन के अनुसार लक्ष्मीगंज स्थित विद्युत शवदाह गृह में परिजनों की मौजूदगी में तहसीलदार कुलदीप दुबे व निगम उपायुक्त अतिबल सिंह की उपस्थिति में कराया जाएगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









