चलित वाहनों में गणेश प्रतिमा का किया विसर्जन
Aug 31 2020
ग्वालियर। गौरी पुत्र गणेश की प्रतिमाओं के विसर्जन का सिलसिला तीसरे दिन भी जारी है और गणपति बप्पा मोरिया अगले बरस तू जल्दी आ की गूंज के साथ चलित वाहनों में विधि-विधान के साथ प्रतिमाओं को विसर्जित कर परिवार की खुशहाली और समृद्धि की कामना की जा रही है।
जिला प्रशासन द्वारा शुरु किए गए चलित वाहन गली-मोहल्लों और प्रमुख बाजारों में भी पहुंच रहे हैं जहां श्रीजी की प्रतिमाओं की आरती करने के बाद वाहनों के अंदर टेंकों में प्रतिमाएं विसर्जित की जा रही हैं तो कई लोग अपने घरों में ही पानी के अंदर प्रतिमाएं विसर्जित कर मिट्टी को गमलों में डाल रहे हैं। प्रशासन द्वारा भी आग्रह किया गया है कि प्रतिमाओं का विसर्जन अपने घर पर ही करें। सुबह से ही घरों में विराजित श्रीजी की प्रतिमाओं को कई लोग विसर्जित करने के लिए जलाशयों पर लेकर पहुंचे और चलित वाहनों में रखी टंकियों में विसर्जित कराया। विसर्जन का यह सिलसिला अनंत चौदस तक चलेगा।
गणेश महोत्सव के दौरान जहां प्रतिमाओं का विसर्जन डोल ग्यारस से किया जा रहा है जो अनंत चौदस तक चलेगा तो कई लोग सोमवार को ही चौदस मान रहे हैं। इस बार अनंत चतुर्दशी दो दिन मन रही है। सोमवार को अनंत चतुर्दशी सुबह 11.20 बजे शुरु हो गई जो एक सित बर को सुबह 9.39 बजे तक रहेगी। श्रीजी सोमवार को विसर्जित हो रहे हैं तो वहीं आज मंगलवार भी विसर्जित होंगे। पर्यावरण संरक्षण के लिहाज से कई लोग घरों में प्रतिमाएं विसर्जित कर रहे हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









