कोरोना संकट काल के समय गणेश विर्सजन चलित वाहनों में जिससे पर्यावरण प्रदूषित न हो

Aug 31 2020

ग्वालियर। पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिये गणेश जी की प्रतिमाओं का विर्सजन तालाबों न करके जिला प्रशासन द्वारा चलाये जा रहे वाहनों में किया जाये जिससे कोरोना संकट काल में सामाजिक दूरी का पालन भी होगा साथ ही पर्यावरण को भी को हानि नहीं होगी। इस उद्देश्य से चलित वाहनों में गणेष प्रतिमाओं के विर्सजन के लिये चलित गाडिय़ों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। कार्यक्रम में जिलाधीश ग्वालियर कौषलेन्द्र विक्रम सिंह, पुलिस अधीक्षक ग्वालियर अमित सांघी समाज सेवी भूपेन्द्र जैन, वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संजय कुमार पाण्डेय राष्ट्रीय सेवा योजना माधव महा विद्यालय ग्वालियर, वरिष्ठ नागरिक सेवा संस्थान विजय अरोरा, सक्सैना, अशोक शर्मा आदि उपस्थित थे।
एन.एस.एस. का उद्देश्य समाज सेवा होता है इस कोरोना संकट काल में विभिन्न धार्मिक आयोजनों का लॉकडाउन के चलते सावधानी पूर्वक स पन्न किया गया। इसी प्रकार कोरोना के समय गणेष जी की प्रतिमायें छोटी बनवायी गयीं और जिला प्रशासन ने पानी की टंकियों में गंगाजल डालकर गणेश जी की प्रतिमाओं का विर्सजन किया। पिछले 8 वर्षों से इस कार्य में राष्ट्रीय सेवा योजना माधव महा विद्यालय ग्वालियर के स्वयं सेवक डॉ. संजय पाण्डेय के नेतृत्व में सहयोग प्रदान कर रहे हैं। इस वर्ष भी इस कार्य को वर्तमान परिस्थिति को देखते हुये सावधानी पूर्वक एन.एस.एस. स्वयं सेवक कर रहे हैं।
टंकियों में गणेश विर्सजन का उद्देष्य जलाश्यों में पानी की शुद्धता के लिये हैं क्योंकि मूर्तियों पर लगने वाले रंग व कैमिकल से यह जलाशय प्रदूषित हो जायेंगे जिससे उसमें रहने वाले जीव जन्तुओ व पर्यावरण पर इसका विपरीत प्रभाव पड़ेगा। टंकियों में गणेश विर्सज से इस प्रदूषण से बचा जा सकता है।
कार्यक्रम में कु. प्रियंका किरार, कु. पूर्वी बोरगांवकर, तरुण रोहिरा, हेमन्त मांझी, यष किरार, प्रभाशु जोशी, करण वरुआ, अनिरुद्ध शर्मा, रीतेश कटारे आदि स्वयं सेवक उपस्थित थे।