दो लुटेरों को लूट व चोरी के माल सहित किया गिर तार

Aug 31 2020

ग्वालियर। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के पालन में तथा नगर पुलिस अधीक्षक ग्वालियर नागेन्द्र सिंह सिकरवार के मार्गदर्शन में थाना बहोडापुर पुलिस की एक टीम बनाकर चोरों एवं नकवजनों की पतारसी हेतु लगायी गयी। थाना प्रभारी बहोडापुर प्रशांत यादव को जरिये मुखविर सूचना प्राप्त हुयी कि सागरताल रोड पर दो सदिग्ध दुबले पतले लड़के खड़ है  जिनमे से एक लडके के पैर में पट्टी बंधी हुयी है तथा वह संदेही हालत में घूम रहे हैं। उक्त संदिग्ध कोई भी गंभीर घटना घटित कर सकते है। उक्त सूचना पर से तत्काल कार्यवाही करते हुये पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान पर जाकर दबिश देकर उक्त दोनों संदिग्ध लड़को घेरकर पकड़ लिया। पकड़ गये लड़को से पूछताछ करने पर उन्होने अपने नाम शाहरूख खान एवं दिमांग अली उर्फ  डंका बताये। पुलिस द्वारा स ती से पूछताछ करने पर उन्होने  लूटा गया एक रीयल.मी मोबाइल कीमती 18 हजार रूपये एवं घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल जिस पर एमपी07.एमई.8920 की नंबर प्लेट लगी है को धोलपुर से चोरी करना बताया तथा एक मोवाइल वीवो कंपनी का नीला काला कीमती तीस हजार रूपये जिसे काजल टॉकीज के पास से लूटना बताया। पकड़े लुटेरों ने एक मोबाइल वीवो कंपनी का तीन कैमरे वाला सिलेटी कलर कीमती 15, 000 रू का स्टोन पार्क से चोरी करना बताया है। उक्त लूटे एवं चोरी किये गये माल को आरोपियों की निशादेही पर बरामद कर लिया गया है। आरोपियों से जिलें मे हुई अन्य चोरी व लूट की घटनाओं के संबंध मे पूछताछ की जा रही है।
सराहनीय भूमिका- उक्त बदमाशों को गिरफतार करने में थाना प्रभारी बहोडापुर प्रशांत यादव, छत्रपाल सिंह, जितेन्द्र जाट, कोमल गुर्जर मातादीन धाकड, विजेन्द्र सिंह, राजकुमार की सराहनीय भूमिका रही।