आने वाले समय में पानी के लिए लड़ाई तय है- गोविन्द सिंह

Aug 30 2020

ग्वालियर। चंबल संभाग में तेजी से हो रहे अवैध रेत उत्खनन के चलते भिण्ड-मुरैना व ग्वालियर में भूमि का जल स्तर हर साल तेजी से चालीस फीट नीचे गिर रहा है आने वाले समय में पानी को लेकर लड़ाई निश्चित है ऐसे में नदियों को बचाने के लिए सात दिवसीय जनजागरुकता अभियान की शुरुआत की जा रही है। पांच सितम्बर से यह अभियान लहार से शुरु होकर ग्यारह सितंबर को सेवढ़ा के सनकुआं में समाप्त होगा। उक्त जानकारी प्रदेश के पूर्व मंत्री एवं वरिष्ष्ठ कांग्रेसी नेता डॉ.गोविन्द्र सिंह ने होटल सेंट्रल पार्क में आयोजित पत्रकार वार्ता में पत्रकारों को दी।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार नदियों को बचाने के लिए कुछ नहीं कर रही है जबकि पानी का संरक्षण करना जरूरी है। उक्त जनजागरुकता अभियान के बारे में जानकरी देते हुए डॉ.सिंह ने बताया कि पांच सितंबर से प्रांरंभ होने वाली इस जनजागरुकता अभियान की शुरुआत लहार कस्बे से होगी। इस जनजागरण यात्रा का शुभारंभ प्रदेश के पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अजय ङ्क्षसह उर्फ राहुल भैया करेंगे। यात्रा में राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा, वरिष्ठठ कांग्रेसी नेता राजेन्द्र ङ्क्षसह, मोहन प्रकाश, पूर्व मंत्री सज्जन ङ्क्षसह, यूपी के पूर्व मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह शामिल होगें
वहीं जनजागरुकता अभियान का समापन ग्यारह सितंबर को सेवढ़ा स्थित सनकुआं ग्राम में पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह व एकता परिषद के पी राजगोपाल करेंगे। रविवार को सेंट्रल पार्क में आयोजित इस प्रेस कांफ्रेस में डॉ.गोविन्द ङ्क्षसह, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता वासुदेव व अशोक ङ्क्षसह शामिल थे।