भाजपा सरकार और प्रषासान बधाई का पात्र है -गोयल
Aug 30 2020
ग्वालियर। पिछले कई वर्षों से सेन समाज की तमन्ना थी जो अब पूरी होने जा रही है बड़ी प्रसन्नता का विषय है भगवान सेन महाराज की मूर्ति रोशनी घर पार्क में स्थापित होने जा रही है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने एवं प्रशासन ने 7 दिवस के अंदर सभी प्रकार की एनओसी एवं प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की, इसके लिए प्रशासन बधाई का पात्र है। उक्त बात रविवार को पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल ने प्रतिमा स्थल का निरीक्षण के दौरान पत्रकारों से चर्चा करते हुए कही। इस अवसर पर मूर्तिकार प्रभात राय, पवन कुमार सेन, प्रवेश श्रीवास और रामचरण श्रीवास उपस्थित थे।
श्री गोयल ने कहा जल्द ही भगवान सेन महाराज की मूर्ति का अनावरण बहुत ही भव्य तरीके से किया जायेगा। भगवान सेन महाराज की मूर्ति की स्थापना को लेकर सेन समाज में हर्ष है, मैं सेन समाज को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं अति शीघ्र मूर्ति स्थापना का कार्य प्रारंभ होकर आगामी कुछ ही दिनों में मूर्ति के अनावरण पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
इस अवसर पर पवन सविता, ब्रजेश श्रीवास, लाले श्रीवास, राहुल कोटिया, कुलदीप श्रीवास, केशव ओमप्रकाश सविता, राजू श्रीवास, निक्की श्रीवास सहित समाज बन्धु उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









