डीआरडीई की शिफ्ंिटग को लेकर तोमर का किया स्वागत
Aug 30 2020
ग्वालियर। डीआरडीई को महाराजपुरा में जमीन आवंटन होने के बाद संपत्ति टूटने से बचने पर राहत में आए सिटी सेंटर के लोगों ने कैट मध्यप्रदेश के अध्यक्ष भूपेन्द्र जैन के साथ केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा का आभार व्यक्त किया है। केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर के प्रयासों से डीआरडीई के लिए 140 एकड़ जमीन का प्रस्ताव मंजूर हो गया है, जिससे प्रयोगशाला की 200 मीटर परिधि में आने वाली 9 हजार करोड़ रुपए की करीब 142 संपत्तियों का नुकसान होने से बच गया है।
केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर के प्रयास से केन्द्र सरकार द्वारा लिए गए फैसले का सिटी सेंटर में खबर आने के बाद से ही डीआरडीई की 200 मीटर परिधि में आ रहे परिवारों में उत्सव जैसा माहौल है और सरकार के इस निर्णय से आज सभी स्थानीय निवासी कैट के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र जैन के साथ केन्द्रीय मंत्री के बंगले पर पहुंचे और यहां पर केन्द्रीय मंत्री व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।
इस अवसर पर भूपेंद्र जैन, मुकेश अग्रवाल, मनोज चौरसिया, रवि गुप्ता, जेसी गोयल, मनोहर लाल अरोरा, राम कुमार गोयल, श्रीमती कविता जैन, रीना गांधी, गिरजा गर्ग, विवेक जैन, राजू सेठ, अशोक गोयल, राकेश सिंह राठौर, नरेंद्र मांडिल, दिलीप अग्रवाल, राकेश मंगल, शैलेश जैन, राम लखन सिंह भदौरिया, चंद्र प्रकाश शिवहरे और शिव कुमार गुप्ता सहित अनेक व्यवसायी मौजूद थे।
इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि यह बहुत बड़ा काम था, इससे कई परिवार परेशानी में थे, अब डीआरडीई शिफ्ंिटग से इन परिवारों की परेशानी खत्म हो गई। निश्चित रूप से इससे उद्योग और व्यापार आगे बढ़ेगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









