कोरोना महिला मरीजों की कलेक्टर से गुहार, हमारा इलाज कराओ या हमारी छुट्टी कराओ
Aug 30 2020
ग्वालियर। ग्वालियर के आयुर्वेदिक हॉस्पिटल में भर्ती कोरोना मरीजों के स्वास्थ्य के साथ जमकर खिलवाड़ किया जा रहा है। कोरोना पॉजीटिव आने के बाद उनको वहां भर्ती तो कर दिया, लेकिन न तो डॉक्टर देखने आ रहे हैं और न दवाई दे रहे हैं। दूसरा सेम्पल तक वहां के स्टॉफ द्वारा न लिया जा रहा है, न उनकी छुट्टी की जा रही है। न कोरोना की रिपोर्ट बताई जा रही है।
वहां भर्ती महिला मरीजों ने अपनी पीड़ा सुनाते हुए कहा कि रविवार को दोपहर 12 बजे तक वॉश रूम सफाई करने वाला नहीं आया। चाय के नाम पर दो घंूट दिए जाते हैं। खाने में सात-आठ दिन से बटर की दाल और कच्ची रोटियां दी जा रही है। महिला मरीजों ने कहा कि आठ दिन से बटर की दाल लगातार खाने से गैस की शिकायत हो रही है, हम लोगों की कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उनका कहना था यहां खाना जो पचास रुपए का नहीं है, उसका तीन सौ रुपए का बिल बनाया जा रहा है। महिला मरीजों ने रविवार को हड़ताल का ऐलान किया है हमारी पीड़ा कलेक्टर या उनके अधीनस्थ कोई भी सुनने आए। बटर की दाल लगातार आज हम खाना भी नहीं खाएंगे। हमें न्याय दिलाएं, इससे तो हमें घर भेज दिया जाए हम वहीं अपना इलाज करा लेंगे। यहां की महिला डॉक्टर मरीजों के साथ अभद्र व्यवहार भी करती है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









