लिस थाना हजीरा जिला ग्वालियर ने शातिर चोर ,नकबजन की गैंग को किया बस्ट 1शातिर चोर व नकबजन गिरफ्तार कर 3मोटर सायकिल ,एक एक्टीवा ,एक गेस सिलेंडर व एक एक्जोस्ट फैन की मोटर

Aug 29 2020

 
 सहित 3 लाख रुपये कीमत का माल  जब्त किया ।                                शहर में चोरियों की बढ़ती वारदातों को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री अमित सांघी द्वारा अधीनस्थों को चोरी व नकब्जनी पर त्वरित कार्यवाही करने हेतु  सभी थाना प्रभारियों को आदेश व निर्देश  दिया था जिस पर पुलिस अधीक्षक  ग्वालियर श्री अमित सांघी ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर (मध्य) श्री पंकज पांडेय व नगर पुलिस अधीक्षक महाराजपुरा ग्वालियर श्री रवि भदौरिया के मार्गदर्शन  व पुलिस थाना हजीरा ग्वालियर थाना प्रभारी आलोक सिंह परिहार के नेतृत्व में पुलिस थाना हजीरा की टीम को दिनांक 29/8/20  को मुखबिर ने सूचना दी कि चोर गैंग का सदस्य छोटू उर्फ जितेन्द्र जाटव चोरी की मोटर साइकिल  लेकर बेचने के लिये राठौर चोक के पास खड़ा  है। जिस पर हजीरा पुलिस टीम ने उसे
पकड़ कर एक मोटर सायकिल जब्त की ।उससे पूछताछ करने पर बताया कि उसने व रिन्कू उर्फ डायमंड मिर्धा , यशपाल मिर्धा निवासी  गण जत्ती की लाइन ने मिलकर मोटरसाइकिल, एक्टीवा व सामान चोरी किये थे ।छोटू से  2 मोटर सायकिल व एक एक्टीवा जे सी मिल की झाडियों से जब्त की  व गैस सिलेंडर  ,एग्जॉस्ट फैन की मोटर जब्त की । आरोपी रिंकू उर्फ डायमंड मिर्धा व यशपाल मिर्धा शातिर चोर व नकबजन हैं  ।अन्य आरोपी रिन्कू उर्फ डायमंड की तलाश जारी है व यशपाल मिर्धा पुराने प्रकरण में जेल में है ।पुलिस थाना हजीरा में अपराध क्रमांक 271/ 20 धारा 411, 414 आईपीसी पंजीबद्ध किया गया ।                                   गिरफ्तार आरोपियों का नाम व पता-1 छोटू उर्फ जितेंद्र जाटव पुत्र श्री निवास  उम्र 25 वर्ष निवासी व्यक्ति की लाइन बिरला नगर ग्वालियर                  अन्य साथी आरोपियों के नाम के नाम व पता  -1रिंकू उर्फ डायमंड मिर्धा निवासी जत्ती की लाइन ग्वालियर      2यशपाल मिर्धा निवासी जत्ती की लाइन ग्वालियर                                  बरामद नाम माल का विवरण -               1 -थाना गोले का मन्दिर से फरियादी भरत शर्मा निवासी सैनिक कॉलोनी दोपहर के पिंटू पार्क के घर से चोरी गई एक मोटरसाइकिल हीरो एचएफ डीलक्स नंबर MP07MK 4289                    2-थाना हजीरा से फरियादी नरेंद्र सिंह गुर्जर निवासी अपना घर कॉलोनी शताब्दीपुरम की  बिरला नगर ओवर ब्रिज से चोरी गई  एक मोटरसाइकिल बजाज प्लैटिना  नंबर MP07 MP  4410                                     3थाना कंपू से  फरियादी रमेश कुमार जैन  प्रोफेसर एमएलबी कॉलेज  निवासी हरिशंकर पुरम ग्वालियर की एमएलबी कॉलेज से चोरी गई एक एक्टिवा स्कूटर MP07 SB7037 4थाना कोतवाली मुरैना से  फरियादी मुकेश यादव निवासी गणेशपुरा मुरैना की मुरैना से चोरी की एक मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेंडर प्लस MP 06 MG 1340                             5 थाना हजीरा से फरियादिया उर्मिला भदौरिया की जत्ती की लाइन के घर से चोरी किये एक गेस सिलेंडर व एक एक्जोस्ट फेन की मोटर ।
                             पुलिस थाना हजीरा की टीम में टीम -एस आई नरेंद्र छिकरा , प्रधान आरक्षक शैलेंद्र सिंह चौहान, हरी प्रताप चौहान   , विश्वनाथ मिश्रा ,आरक्षक जनक सिंह ,लवकुश यादव ,अशोक सिकरवार ,करन चौरसिया ,जितेन्द्र जादौन