युवक फांसी पर झूला

Aug 29 2020

ग्वालियर। ग्वालियर थाना क्षेत्र के आबू खाना निवासी कोमल पाल पुत्र रूप सिंह पाल प्रायवेट जॉब करता है। वह अपने घर पहुंचा और कमरे में जाकर फांसी लगा ली। हादसे का पता उस समय पता चला जब पड़ोसी युवक किसी काम से उनके घर पहुंचा तो वह फंदे पर झूल रहा था। उसे फांसी के फंदे पर लटकते देखकर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मर्ग कायम कर लिया है। पत्नी गई थी मायके बताया गया है कि कोमल ने लव मैरिज की थी और उसका एक बेटा है। पत्नी दो दिन पहले बेटे को लेकर गोल पहाडिय़ा मायके गई थी और घटना के समय वह घर पर अकेला था।