छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Aug 29 2020

ग्वालियर। खाना खाकर कमरे में सोने गई छात्रा, देर रात खाली पड़े मकान में पहुंची और रस्सी के  फंदे पर लटकर जान दे दी। घटना गिरवाई थाना क्षेत्र के एबी रोड स्थित वीरपुर पहाड़ी की है। घटना का पता सुबह चला जब छात्रा कमरे में नहीं मिली तो उसकी तलाश शुरू की, तो छात्रा खाली पड़ी पाटौर में लटकी मिली। 
गिरवाई थाना क्षेत्र के एबी रोड स्थित वीरपुर बांध निवासी 18 वर्षीय प्रियंका धाकड़ पुत्री सरनाम सिंह धाकड़ बारहवीं कक्षा की छात्रा है। उसने खाना खाया और परिजनों को भी खिलाया और रात 11 बजे परिजनों से सोने की बोलकर अपने कमरे में चली गई। सुबह करीब पांच बजे जब परिजन जागे तो वह कमरे से गायब थी। छात्रा को गायब देखकर परिजनों ने तलाश शुरू की तो पास ही स्थित खाली मकान की पाटौर में रस्सी के फंदे से छात्रा लटकी हुई थी। छात्रा को लटका देखकर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पता नहीं चला है कि छात्रा यहां पर कैसे पहुंची और किन कारणों के चलते फांसी लगाकर जान दी है।