चयनित शिक्षकों को न्याय दिलाने आपकी आवाज एक सामाजिक संगठन का धरना शुरू

Aug 29 2020

ग्वालियर। मध्यप्रदेश में व्यापम द्वारा आयोजित शिक्षक पात्रता परीक्षा वर्ग एक एवं दो के चयनित अ यार्थियों को नियुक्ति ना देने के चलते आपकी आवाज एक सामाजिक संगठन द्वारा अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। धरने पर संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता पहुंच रहे हैं।
फूल बाग पर सुबह 11 बजे आपकी आवाज एक सामाजिक संगठन द्वारा शुरू किया गया। इस धरने को लेकर राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं प्रदेश अध्यक्ष नारायण बांदेल ने कहा कि कि सरकार द्वारा हजारों  छात्र छात्राओं के भविष्य को लेकर इतनी चिंता नहीं दिखाइए जितनी चिंता उनके द्वारा सरकार गिराने उठाने एवं विधानसभा चुनावों को लेकर दिखाई जाती है। वर्तमान में सरकार की स्थिति निहित स्वार्थ से ऊपर नहीं उठ पा रही है जिसके कारण इस देश को समृद्ध बनाने वाला शिक्षक खुद की नियुक्ति के लिए ही दर-दर भटकने को मजबूर हो गया है। वर्तमान स्थिति में शिक्षकों के अंदर एवं उनके मस्तिष्क पर नियुक्ति को लेकर छाए कुहांसे ने उनको मस्तिष्क आघात जैसी स्थिति में पहुंचा दिया है जिससे इस प्रदेश के नव निर्माण की गाथा को बार-बार अपने मुंह से बोलने वाले मु यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की बात बेमानी लगती है। क्योंकि जिस प्रदेश का युवा अपनी मेहनत के बल पर हासिल की हुई वस्तु के लिए दर-दर भटक रहा हो और उसमें भी वह शिक्षक जैसे योग्य व्यवस्था से संबंध रखता हो तो फिर ऐसे प्रदेश के नव निर्माण की गाथा सही नहीं लगती है। वही धरने को लेकर संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्षा विमलेश चौधरी द्वारा संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा है कि शिक्षकों के लिए उठाई गई आवाज रुकनी नहीं चाहिए। वहीं राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अमित गुप्ता ने बोला के जब तक सरकार शिक्षकों की नियुक्ति के लिए आवश्यक कार्यवाही शुरू नहीं करती है तब तक यह धरना इसी तरह जारी रहेगा। धरने पर उमेश वर्मा शैलेंद्र तिवारी हर्ष वर्धन सिंह सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।