5 महीने में जांच 1 लाख, पॉजीटिव मिले 5387

Aug 29 2020

ग्वालियर। जिले में कोरोना संक्रमण को 5 महीने पूरे हो गए हैं। शहर में पहला कोरोना पॉजीटिव मरीज 24 मार्च को मिला था। तब से आज तक शहर सहित पूरे जिले में 1 लाख 3 तीन हजार 568 लोगों के सैंपलों कीजांच की जा चुकी है। इनमें से अब तक जिले में कुल 5387 यानि कुल 4.9 फीसदी मरीज संक्रमित मिल चुके हैं। साथ ही राहत की बात यह है कि कोरोना से 72 फीसदी लोग पूरी तरह से ठीक भी हो चुके हैं। वहीं रोजाना संक्रमितों की बढ़ती सं या को देखते हुए जांच व इलाज की सुविधाएं बढ़ाने में प्रशासन व स्वास्थ्य अमला जुटा हुआ है वहीं ए- सि टोमेटिक व गंभीर मरीजों को भर्ती करने के लिए अस्पतालों में बेड की सं या बढ़ाई जा रही है। जिले में मार्च से लेकर 31 मई तक लॉकडाउन के दौरान कोरोना संक्रमण पूरी तरह से काबू में था। लेकिन अनलॉक के दौरान दी गई शिथिलिता के साथ ही लोगों द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करना उल्टे ही स्वयं व परिवार के लिए ाारी पड़ गया। जहां जुलाई तक कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा दो हजार छह सौ के लगभग था वहीं यहीं आंकड़ा अनलॉक तीन में बढ़कर 5387 पर जा पहुंचा है। रोजाना संक्रमित के बढ़ रहे आंकड़े लोगों को डरा रहे हैं।  
शहर के नए इलाकों में पहुंचा कोरोना 
ग्वालियर। कोरोना संक्रमण अब शहर के विशेष क्षेत्र तक सीमित नहीं रहकर अब शहर की हर गली, मोहल्ले से लेकर सभी पॉश इलाकों तक अपना प्रभाव दिखाने लगा है। बीते 146 दिनों में जो इलाके इस संक्रमण की जद से दूर थे वे भी अब इस संक्रमण के चपेट में आ चुके है। यह बात जिला प्रशासन के लिए चिंता पैदा कर रही है कि यह संक्रमण अब पूरे शहर को ही नहीं बल्कि शहर के सटे आसपास के गांवों तक पहुंच गया है। कोरोना संक्रमणकी शुरुआत शहर की पॉश कॉलोनीमें शुमार चेतकपूरी कॉलोनी में रहने वाले अविनाश मिश्रा से शुरु हुई थी, साथ ही पहला मामला चौबीस मार्च को सामने आया था। इसके बाद बीते 146 दिनों में कोरोना संक्रमण हर के हर गली मोहल्ले में पहुंचकर लगातार लोगों को संक्रमित कर अपना निशाना बना रहा है। कोरोना संक्रमण अब तक शहर के सरकारी वरिष्ठ अधिकारियों से लेकर सभी मु य पार्टियों के नेताओं सहित शिक्षाविद सहित कई डॉक्टरों के साथ ही पेरामेडिकल स्टॉफ तक को अपनी गिरफत में ले चुका है। यही नहीं रोजाना ही जीआरएमसी वायरोलॉजिकल लैब से आने वाली जांच रिपोर्ट में अफसर से लेकर राजनेता संक्रमित होकर सामने आ रहे हैं।                    
पॉश इलाके व घनी बस्तियां भी संक्रमित
 कोरोना संक्रमण अब दर्पण कॉलोनी में स्थित न्यू सारिका नगर, न्यू शकुंतलापुरी, सिटी सेंटर, महलगांव, मोतीरमानी का पलेक्स कंपू, सुभाष बाड़ा, कसेरा ओली,ओम नगर, सनवेली, विवेक नगर, तानसेन नगर, बिरला नगर, गुड़ागुड़ी का नाका वाला क्षेत्र, शिंदे की छावनी, आनंद नगर, दाना ओली, चना कोठार, बालाबाई का बाजार, तारागंज लक्ष्मीगंज ,ग्राम पंचायत बडेरा, सरनागत, बिलौआ, बिजौली से लेकर बिरला गेस्ट हाउस तक पहुंच चुका है। यहीं नहीं अब तो कोरोना संक्रमित मरीज देहात से भी अधिक सं या में सामने आ रहे हैं जो प्रशासन व स्वास्थ्य अमले के लिए चिंता पैदा करता है।