स्व.श्रीमती मोनिका द्विवेदी की 13वीं पुण्यतिथि पर नि:शुल्क सुपर स्पेशलिटी हेल्थ शिविर स पन्न
Aug 29 2020
ग्वालियर। अखिल भारतीय स्वास्थ्य संस्थान के तत्वावधान में वरिष्ठ पत्रकार अभिषेक द्विवेदी की धर्म पत्नी स्व. मोनिका द्विवेदी की 13 वीं पुण्यतिथि पर गुढ़ागुढ़ी का नाका स्थित मुक्तिधाम के पीछे आश्रम स्वर्ग सदन में निशुल्क सुपर स्पेशलिटी हेल्थ शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विशेषज्ञों ने आश्रम में रहने वाले निराश्रितों के साथ-साथ वहां रहने वाले बच्चों और बुजुर्गों का भी चेकअप कर इलाज किया। इतना ही नहीं आश्रम में तीन वृद्ध ऐसे भी थे जो मोतियाबिंद के कारण ठीक से देख नहीं पा रहे थे। वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. गजराज गुर्जर ने नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. पवन सोनी के साथ तीनों मरीजों को एंबुलेंस से रेटीना आई हॉस्पिटल मुरार भेजा जहां इनका मोतियाबिंद का ऑपरेशन निशुल्क किया गया। हेल्थ शिविर का शुभारंभ मु य अतिथि जेएएच अधीक्षक डॉ. आरकेएस धाकड़ ने किया। न्यूरोलॉजी के विभागाध्यक्ष डॉ. दिनेश उदैनिया, चर्म एवं कुष्ठ रोग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अनुभव गर्ग, मेडिसिन के प्रोफेसर डॉ. अजय पाल सिंह, वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. गजराज गुर्जर, जेएएच के मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. कमलेश उदैनिया, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. घनश्यामदास, गोग्स की उपाध्यक्ष वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. वीणा प्रधान, जूडा अध्यक्ष डॉ. अनिल शर्मा, डॉ.प्रवीण गुप्ता, डॉ. अशोक तोमर ने अपनी सेवाएं दीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय स्वास्थ्य संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. जयवीर भारद्वाज ने की। आश्रम स्वर्ग सदन चला रहे केयर एंड अवेयर फाउंडेशन के विकास गोस्वामी ने आश्रम स्वर्ग सदन के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर डॉ. अनुराग द्विवेदी, सुरत द्विवेदी, मनीष सविता, राजीव शर्मा, योगेश शर्मा, समाजसेवी प्रवीण गर्ग, राहुल पटेरिया, फैजल, फार्मासिस्ट आशीष गुप्ता ने शिविर की व्यवस्थाएं बनाने में अपना सहयोग दिया। डॉ. जयवीर भारद्वाज ने बताया कि शिविर में आश्रम के साथ-साथ आसपास रहने वालों का निशुल्क इलाज कर उन्हें दवा दी गई। वहीं तीन मरीजों का मोतियाबिंद का ऑपरेशन किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









