सिस्टम सक्रिय, बारिश का इंतजार

Aug 29 2020

ग्वालियर। दो दिनों से अंचल में सिस्टम सक्रिय होने के बाद भी आसमान में छाए बादलों को प्रेशर नहीं मिल पाने व हवा का रूख विपरीत होने के चलते अंचल में केवल बंूदाबांदी का ही दौर देखने को मिल रहा है।
मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी व हवा का साथ मिलते ही बारिश देखने को मिल सकती है वहीं झमाझम बारिश के लिए अंचलवासियों को अभी तीन दिनों तक और इंतजार करना होगा। हालांकि बीती रात हुई 5.4 मिलीमीटर बारिश व उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवा ने बीते तीन दिनों से उमस भरी गर्मी से राहत जरुर दी है। प्रदेश के भोपाल-विदिशा के ऊपर टर्फ लाइन गुजरने से वहां लगातार झमाझम बारिश का दौर लगातार जारी है। हालांकि अंचल में झमाझम बारिश के लिए सिस्टम पूरी तरह से तैयार है लेकिन उत्तर भारत से विपरीत दिशा में बहकर आ रही हवा व अरब सागर से नमी नहीं मिलने से बादलों को प्रेशर नहीं मिलने से अंचल में बारिश नहीं होना मौसम विभाग बता रहा है।
मौसम विभाग के अनुसार अंचल में सिस्टम सक्रिय है। आगामी चौबीस घंटों के दौरान बादलों की आवाजाही लगातार बनी रहने से दिन व रात के पारे में कमी आने से अंचलवासियों को गर्मी से राहत मिलती रहेगी। लेकिन घरों के अंदर घुसी उमस से राहत मिलने के लिए अभी झमाझम बारिश का इंतजार करना होगा। बीते रोज अधिकतम पारा 33.1 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से 0.3 फीसदी अधिक था, वहीं न्यूनतम पारा 25.7 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से 0.8 कम था, वहीं आज सुबह हवा में आद्र्रता 89 प्रतिशत रही। अब तक शहर इस मानसून दौर में कुल 444 मिलीमीटर बारिश मौसम विभाग के रिकार्ड में दर्ज हो चुकी है जो औसत बारिश के आंकड़े से ढाई सौ मिलीमीटर कम है।